छठ पर राजगीर घूमने का प्लान है तो ध्यान दें, 15 नवंबर को बंद रहेंगे जू सफारी और नेचर सफारी; कब से होगी एंट्री
छठ महापर्व के अवसर पर राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी 15 नवंबर 2026 को पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे। ...और पढ़ें

छठ पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन का फैसला
HighLights
राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी 15 नवंबर को बंद।
छठ महापर्व पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण लिया गया फैसला।
पर्यटक 16 नवंबर से फिर कर सकेंगे राजगीर का भ्रमण।
डिजिटल डेस्क, पटना। छठ महापर्व के मौके पर राजगीर घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर है. बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी 15 नवंबर 2026 को बंद रहेंगे। प्रशासन ने छठ पूजा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए दोनों पर्यटन स्थलों को एक दिन के लिए बंद रखने का फैसला लिया है।
इस दिन पर्यटकों को सफारी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे में अगर आपने परिवार के साथ राजगीर घूमने का प्लान बनाया है तो अपनी तारीख बदलना बेहतर होगा।
छठ पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन का फैसला
प्रशासनिक निर्णय के अनुसार, रविवार 15 नवंबर को राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। दोनों जगहों पर पर्यटकों के प्रवेश और भ्रमण पर प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला छठ पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजाम को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
जू सफारी में शेर-बाघ से लेकर भालू तक देखने का मौका
राजगीर जू सफारी बिहार के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में शामिल है। यहां विशेष रूप से तैयार वाहनों के जरिए पर्यटकों को खुले और प्राकृतिक वातावरण में वन्यजीवों को देखने का मौका मिलता है।
सफारी में शेर, बाघ, तेंदुआ, भालू और हिरण समेत कई वन्यजीव आकर्षण का केंद्र हैं। वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक वातावरण के करीब देखने का अनुभव पर्यटकों को खासा पसंद आता है।
नेचर सफारी का ग्लास ब्रिज और जिपलाइन हैं फेमस
राजगीर नेचर सफारी भी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां बना ग्लास स्काई वॉक ब्रिज लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इसके अलावा सस्पेंशन ब्रिज, जिपलाइन, स्काई बाइकिंग, तितली उद्यान और औषधीय पौधों का उद्यान भी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। बच्चों के लिए पार्क और चारों ओर फैली हरियाली इस जगह को परिवार के साथ घूमने के लिए खास बनाती है।
16 नवंबर से फिर बना सकेंगे घूमने का प्लान
15 नवंबर को दोनों पर्यटन स्थलों के बंद रहने के बाद 16 नवंबर से पर्यटक दोबारा भ्रमण की योजना बना सकेंगे। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे छठ के दिन राजगीर जू सफारी और नेचर सफारी पहुंचने का कार्यक्रम न बनाएं। इससे उन्हें बंदी के कारण होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिलेगी। छठ के बाद राजगीर घूमने जाने वाले पर्यटक अपनी यात्रा की तारीख उसी हिसाब से तय कर सकते हैं
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।