Move to Jagran APP

कई दिनों से बढ़े तापमान के बाद बारिश से खुशनुमा हुआ राजधानी का मौसम Patna News

पटना के मौसम में बदलाव हुआ है। गुरुवार को हल्की बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। एेसे में राजधानीवासी घूमने के लिए निकल रहे हैं।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 01:11 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 01:11 PM (IST)
कई दिनों से बढ़े तापमान के बाद बारिश से खुशनुमा हुआ राजधानी का मौसम Patna News
कई दिनों से बढ़े तापमान के बाद बारिश से खुशनुमा हुआ राजधानी का मौसम Patna News

पटना, जेएनएन। राजधानी के मौसम में बदलाव हुआ है। कई दिनों से धूप की तपिश से पटनावासियों को राहत मिली है। हल्की के बारिश के बाद आसमान में धूप के साये से तापमान में भी गिरावट हुई है। गुरुवार को पटना का टेम्प्रेचर अधिकतम में 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसी तरह गया का भी मौसम बदला है। यहां अधिकतम तापमान राजधानी की तरह 33 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े पर आ गया है।

loksabha election banner

इधर, बुधवार को बिहार में भागलपुर सबसे गर्म रहा। पटना का तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार एक सितंबर तक बिहार में मानसून के सक्रिय रहने के लिए अनुकूल वातावरण बनने की संभावना कम दिख रही है। भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। गया का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि पूर्णिया का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को पटना के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी होने की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.