लंबे इंतजार के बाद पटना पहुंचा मानसून, झमाझम बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम Patna News
पटना के मौसम का मिजाज शनिवार को बदल गया है। बारिश के साथ ठंडी हवा चलने से तापमान में गिरावट के साथ काफी दिनों से जारी गर्मी से लोगों को राहत मिली है।
पटना, जेएनएन। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही निकला। राजधानी में मौसम का मिजाज बदल गया है। लू के थपेड़ों से जिंदगी मुहाल करने के बाद बादल बरसे हैं। शनिवार को सुबह से धूप की आवाजाही के बाद करीब दस बजे से पटना में बारिश शुरू हो गई।
बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने कई दिनों से जारी तपिश से राहत दी है। पटना के साथ पड़ोस के अन्य जिलों में भी झमाझम बारिश हो रही है। बिहार में कई स्थानों पर मौसम खुशगवार हो गया है। बारिश रुकते ही पटनाइट्स घरों से निकलने लगे हैं। पार्कों में की ओर घूमने-फिरने के लिए रुझान किया जा रहा है। मानसून के आगमन से लोगों में प्रसन्नता देखी जा रही है।
शनिवार को बारिश के पानी में काफी लोग भीगते भी दिखाई दिए। देर शाम राज्य के कई जिलों में हुई बारिश का असर शनिवार को देखने को मिला है। शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे हल्की बारिश हुई थी। जिसके बाद से मौसम ने बदलाव के संकेत दे दिए थे। मौसम में बदलाव के साथ चढ़ते तापमान से भी पटनाइट्स को राहत मिली है। पारा कई दिनों बाद 40 के नीचे के आंकड़े पर आ गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप