Move to Jagran APP

रात में बारिश के बाद पटना में सुबह खिली धूप, पारा आया दो डिग्री नीचे

राजधानी के मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को बारिश के बाद गुरुवार को सुबह धूप खिल गई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 10:45 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 10:45 AM (IST)
रात में बारिश के बाद पटना में सुबह खिली धूप, पारा आया दो डिग्री नीचे
रात में बारिश के बाद पटना में सुबह खिली धूप, पारा आया दो डिग्री नीचे

पटना, जेएनएन। राजधानी में दो दिन से मौसम में बदलाव हुआ है। बुधवार को देर रात बारिश के बाद गुरुवार को सुबह से धूप खिल गई है। कल के मुकाबले आज हवा नहीं चल रही है। जिस कारण दो डिग्री पारा नीचे आने के बावजूद ठंड कम ही महसूस हो रही है। बड़ी बात ये है कि इस मौसम में पहली बार पटना और गया का पारा न्यूनतम के आंकड़े में एक समान है। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 14.5 रहा तो गया का 14.4। वहीं अधिकतम में  भी दोनों में बड़ा अंतर नहीं रहा। पटना जहां 24.0 पर रहा तो गया 23.6 के आंकड़े पर पहुंच गया।

loksabha election banner

वहीं बुधवार को दिन में सारण समेत कई जिलों में बारिश हुई। मध्य और दक्षिणी बिहार में गुरुवार तथा शुक्रवार को बारिश होने की उम्मीद है। सूबे में अगले दो दिनों तक बारिश होने के आसार बने हुए हैं। बारिश से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार भूमध्यसागर से उठा विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान को पार करते हुए जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाद बिहार पहुंचा है। इस कारण अगले 48 घंटे तक राज्य में बारिश होने की उम्मीद है। उसके बाद राजधानी का आकाश साफ हो जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के बिहार में ही समाप्त होने की उम्मीद है।

इधर, राजधानी के आकाश में बुधवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। रात में राजधानी में बूंदाबांदी भी हुई। वहीं छपरा समेत कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई। गुरुवार को राजधानी में बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। राजधानी के आकाश में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। शहर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं गया में अधिकतम तापमान 23.8 एवं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.