विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल की सेवा से हो चुके हैं रिटायर तो रेलवे आपको फिर देगी मौका, जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 02 Dec 2017 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 09:08 PM (IST)

अगर आप रेलवे की नौकरी से रिटायर हो चुके हैं तो रेलवे आपको फिर से दुबारा नौकरी करने का मौका ...और पढ़ें

रेल की सेवा से हो चुके हैं रिटायर तो रेलवे आपको फिर देगी मौका, जानिए
रेल की सेवा से हो चुके हैं रिटायर तो रेलवे आपको फिर देगी मौका, जानिए

छपरा [जेएनएन]। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में जो कर्मी सेवानिवृत हो गए हैं उन्हें दैनिक पारिश्रमिक पर पुन: नियुक्त किया जाएगा। सेवा निवृत रेल कर्मी एक बार फिर अपनी कमान संभालेंगे। इसको लेकर वाराणसी मंडल में कवायद शुरू हो गई है।

 

वाराणसी मंडल के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर सेवानिवृत रेलवे कर्मचारियों को दैनिक पारिश्रमिक के आधार पर पुनर्नियोजन किया जा रहा है। इसके लिए वाराणसी मंडल में दैनिक पारिश्रमिक आधार पर पुनर्नियोजन किए जाने हेतु रेल सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों से निर्धारित प्रोफार्मा में आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इस संबंध में वाराणसी मंडल के जन संपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सिगनल एवं टेलीकाम विभाग में सीसेई, जेई, सिगनल मेन्टेनर, एमसीएम/एमएसएम/ब्लैकस्मिथ, टीसीएम, लाईन मैन, जीप ड्राइवर एवं खलासी समेत कुल 83 पद है।

 

परिचालन विभाग में स्टेशन अधीक्षक, सहायक स्टेशन मास्टर, यातायात निरीक्षक, गार्ड, कंट्रोलर, टीएनसी, शंटमास्टर, शंङ्क्षटग जमादार, केबिन मैन, कांटावाला, शंट मैन, गेट मैन, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एवं चपरासी समेत कुल 164 पद है। विद्युत विभाग में सीसेई,जेई ,एमसीएम/एसीकोच/टी एल,टेक्नी/एसी कोच/टीएल, खलासी हेल्पर(एसीकोच),टेक्नी इलेक्ट्रीकल,एमसीएम/लाइनमैन/वायरमैन ,एमसीएम/लाईन/केबल ज्वाइंटर,टेक्नी/लाईनमैन/केबल ज्वाइंटर एवं एफसीडी खलासी समेत कुल 85 पद है।

 

विद्युत कर्षण विभाग में सीसेई,जेई,एमसीएम,टेक्निशियन,व्हीकल ड्राइवर,पेन्टर, कार्याधी,लिपिक,स्टेनो एव हेल्पर समेत कुल 32 पद हैं। वाणिज्य विभाग में मुख्य टिकट निरीक्षक,उप मुख्य टिकट निरीक्षक, वरिष्ठ टिकट परीक्षक,टिकट परिक्षक,मुख्य वाणिज्य निरीक्षक,वाणिज्य निरीक्षक,वाणिज्य अधीक्षक,वाणिज्य लिपिक एवं मुख्य वाणिज्य लिपिक समेत कुल 66 पद हैं।

 

यांत्रिक (समाडि) विभाग में जेई,कारपेन्टर,कैरेज हेल्पर खलासी,कैरेज सफाईवाला एवं स्टाफ कार चालक समेत कुल 37 पद हैं। यांत्रिक (पावर) विभाग में शक्ति नियंत्रक , क्रू नियंत्रक,लिपिक,सहायक कुक एवं आदेशपाल समेत कुल 18 पद हैं।

 

इंजीनियरिंग विभाग में मंडल एकाउंटेन्ट,मुख्य कार्याधी,प्रवर लिपिक, अवर लिपिक,सीसेई/ड्राइंग,जेई/ड्राइंग,सीसेई/पीवे,जेई/पीवे,सीसेई/कार्य,उद्यान निरीक्षक,एमसीएम/टेक्नी./ब्लैकस्मीथ,कारपेन्टर,एमसीएम/टेक्नी/फीटर,एमसीएम/टेक्नी/मेशन,पेन्टर,वेल्डर, एम.टी.ड्राईवर, ट्रैक मेन्टेनर, चौकीदार,खलासी/पीवे,वाल्वमैन,खलासी/कार्य, खलासी/पेन्टर,खलासी/कारपेन्टर,खलासी/मेसन,केयर टेकर एवं खलासी वेल्डर समेत कुल 438 रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन हेतु यह अधिसूचना जारी की गई है।

 

इस पुनर्नियोजन के नामित कमेटी द्वारा उम्मीदवारों की उपयुक्तता का मूल्यांकन सेवा अभिलेख तथा पिछले पांच वर्ष की एपीएआर के अधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार के पुनर्नियोजन की जाने वाली श्रेणी/पद के लिए निर्धारित चिकित्सा श्रेणी (ए-01,ए-02,ए-03 आदि) में उपयुक्त होना अनिवार्य होगा।

 

उम्मीदवार जहां से सेवानिवृत हुआ है वहां से आवेदन सत्यापित कराकर 30 दिसंबर 2017 तक मंडल रेल प्रबंधक(कार्मिक),पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी को स्पीड पोस्ट/रजिस्ट्री पोस्ट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

 

अपूर्ण आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी/पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्राधिकार में कहीं भी पदस्थापित किया जा सकता है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।