19 को बिहार आएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 19 सितंबर को बिहार आएंगे। उनके बिहार आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी तय तिथि को पश्चिम चंपारण के रामनगर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
पटना। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 19 सितंबर को बिहार आएंगे। उनके बिहार आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसकी पुष्टि करते हुए प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी तय तिथि को पश्चिम चंपारण के रामनगर में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के आने के कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस में खासा उत्साह है। 19 को बाबा साहब अंबेदकर की 125वीं जयंती कार्यक्रम सह चुनावी सभा का आयोजन पश्चिम चंपारण में किया गया है, जिसके मुख्य वक्ता राहुल गांधी होंगे।