रघुवंश प्रसाद बोले- महागठबंधन में आएंगे रामविलास, लोजपा सुप्रीमो ने किया पलटवार
राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में एनडीए में बड़ी टूट होने वाली है। रामविलास पासवान भी महागठबंधन में शामिल होंगे।
By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 01 Apr 2018 01:42 PM (IST)Updated: Mon, 02 Apr 2018 11:13 PM (IST)
style="text-align: justify;">पटना [जेएनएन]। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने के लिए न्योता देने के बाद राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने लोजपा प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बारे में भी बड़ा बयान दिया है। रघुवंश ने दावा किया है कि पासवान भी महागठबंधन में शामिल होने वाले हैं। वहीं, रामविलास ने उनके इस बयान पर पलटवार किया है। कहा कि रघुवंश अनाप-शनाप बोलते रहते हैं।
रघुवंश ने कहा कि लोजपा प्रमुख भी राजद के संपर्क में हैं और शीघ्र ही महागठबंधन का हिस्सा बनेंगे। रघुवंश ने अपने बयान के समर्थन में तर्क भी दिया। उन्होंने कहा कि जब हम प्रमुख जीतनराम मांझी के राजग में आने के बारे में मैं बात करता था तो लोग मजाक उड़ाते थे, लेकिन मांझी कहां हैं? किसके साथ हैं?
रघुवंश ने कहा कि राजनीति में सबके लिए विकल्प खुले होते हैं। आज जो लोग रामविलास के महागठबंधन में आने की बात पर खिल्ली उड़ा रहे हैं, कल उन्हें जवाब देते नहीं बनेगा। रघुवंश ने दावा किया कि पासवान राजग में बहुत परेशान हैं। उन्हें लगने लगा है कि भाजपा की नाव 2019 में डूबने वाली है। इस नाते वे सरकार में कुछ समय मंत्री रहने के बाद चुनाव के समय महागठबंधन के पाले में आ जाएंगे।
रघुवंश ने कहा कि केंद्र में मंत्री रहते हुए भी पासवान को मनमुताबिक फैसले लेने की छूट नहीं है। सरकार में वह घुटन महसूस कर रहे हैं।
वहीं, दूसरी ओर रामविलास पासवान का कहना है कि हम अभी एनडीए में हैं और बने रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास हो रहा है। 2019 में भी कोई वैकेंसी नहीं है। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। रघुवंश प्रसाद सिंह की बात को कोई गंभीरता से नहीं लेता है। ये क्या बोलते हैं, नहीं बोलते हैं, उसपे हम कोई प्रतिक्रिया देना ही नहीं चाहते हैं।
लोजपा सुप्रीमो ने कहा कि रघुवंश खुद हारे हुए हैं। इनको राज्यसभा भी नहीं भेजा गया। ऐसे में मीडिया में बने रहने के लिए उलूल-जलूल बयान देते रहते हैं। राजद तो सबसे भ्रष्ट पार्टी है। वहां कौन जाना चाहेगा। वैसे भी लालू यादव के बाद यह पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जायेगी। हम आज भविष्यवाणी कर देते हैं कि 2109 लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी पूरी तरह समाप्त हो जायेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें