PM मोदी को बिल गेट्स से पता चली ये बात, इसपर रघुवंश ने कहा...
राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उन्हें देश में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं की जानकारी बिल गेट्स से मिलती है।
पटना [जेएनएन]। राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि यह बात हैरान करने वाली है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आशा' के बारे में अमेरिकी कारोबारी बिल गेट्स से पता चला। अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने खुद यह बात कही है। जिस समय 2005 में 'आशा' का आरंभ हुआ उस समय नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे। अब उनके प्रधानमंत्री हुए भी लगभग ढाई वर्ष हो गए।
राजद नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री को राजद यह जानकारी देना चाहता है कि पूरे देश में नौ लाख एक्रिडेइटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता) यानी 'आशा' हैं। वे बिना मजदूरी के काम कर रही हैैं। वह प्रधानमंत्री से यह पूछना चाहते हैैं कि इन्हें मासिक भत्ता कब से मिलेगा?
राजद कार्यालय में पत्रकारों से श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन के बात की तर्ज पर राजद अब हर महीने काम की बात करेगा। महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम होगा।