Move to Jagran APP

राजद के रघुवंश का बड़ा दावा: महागठबंधन में शामिल होंगे पासवान-कुशवाहा

राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह ने बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार राम विलास पासवान व उपेंद्र कुशवाहा जल्‍दी ही महागठबंधन में शामिल होंगे। क्‍या है मामला, जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 06 Jul 2018 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 11:20 PM (IST)
राजद के रघुवंश का बड़ा दावा: महागठबंधन में शामिल होंगे पासवान-कुशवाहा

पटना [जेएनएन]। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारियों में जुट गए हैं। साथ ही तेज है बयानों का सिलसिला। इसी बड़ी में शुक्रवार केा राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष डॉ. रघवंश प्रसाद सिंह ने बड़ी बात कही। उनके अनुसार राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)  में फूट तय है। जल्‍दी ही लोक जनश्‍ाक्ति पार्टी (लोजपा) व राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) महागठबंधन का हिस्‍सा होंगी।

loksabha election banner

लोजपा व रालोसपा ने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया है। लेकिन, यह बात भी गौर करने वाली है कि रघुवंश प्रसाद ने बीते दिनों जीतनराम मांझी के महागठबंधन में शामिल होने की बात कही थी। बाद में मांझी राजग से नाता तोड़ महागठबंधन में आ गए थे।

रालोसपा से चल रही सीट शेयरिंग की बात

हाजीपुर में मीडिया से मुखातिब रघुवंश प्रसाद ने कहा कि रालोसपा से सीट शेयरिंग पर बात चल रही है। जैसे ही सीटों को लेकर बात तय हो जाएगी, उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन में आ जाएंगे।

दावा: महागठबंधन में आ रहे पासवान

रामविलास पासवान के बारे में रघुवंश प्रसाद ने कहा कि वे राजनीतिक के मौसम वैज्ञानिक माने जाते हैं। उन्‍हें महसूस हो गया है कि अगले चुनाव में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं बनने जा रही है। इसलिए वे राजग में नहीं रहेंगे। पासवान अब महागठबंधन में आ रहे हैं।

राजग एकजुट, सुलझ जाएगा सीटों का मसला

रघुवंश प्रसाद के बयान पर प्रतिक्रिया में राम विलास पासवान ने कहा कि हल्‍के विवाद तो होते ही रहते हैं, जिन्‍हें जल्‍द ही ठीक कर लिया जाएगा। राजग एकजुट है। लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव में अभी वक्‍त है, इसलिए सीटों का मसला सुलझा लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि आगामी चुनाव में चेहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही होंगे। जहां तक बिहार की बात है, राज्‍य में चुनावी चेहरा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

जदयू ने कसे ये तंज

रघुवंश के बयान की आलोचना करते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने कहा कि उनकी रघुवंश की बातों को राजद में भी लोग हल्‍के में लेते हें। उन्‍होंने पप्‍पू यादव के महागठबंधन में शामिल होने का भी दावा किया था, जिसपर पप्‍पू ने उन्‍हें खबरदार किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.