विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राधाचरण सेठ कोर्ट में पेशी के बाद 14 दिनों के लिए भेजे गए जेल; MLC के वकील ने की मेडिकल वार्ड में रखने की अपील

By Sunil RajEdited By: Prateek Jain
Published: Fri, 15 Sep 2023 01:03 AM (IST)

Radhacharan Seth Sent To Jail बालू सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे जदयू विधान पार्षद राधाचरण सेठ को जेल ...और पढ़ें

जदयू के एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी दफ्तर से कोर्ट ले जाने के दौरान समर्थकों की लगी भीड़ । जागरण
जदयू के एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी दफ्तर से कोर्ट ले जाने के दौरान समर्थकों की लगी भीड़ । जागरण

HighLights

  1. 27 सितंबर को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होगी पूरी
  2. सेठ को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद ईडी रिमांड के लिए कोर्ट से करेगी आग्रह

राज्य ब्यूरो, पटना: बालू सिंडिकेट और भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे जदयू विधान पार्षद राधाचरण सेठ को जेल भेज दिया गया है। वे 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत के तहत जेल में रहेंगे।

27 सितंबर को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से प्रवर्तन निदेशालय सेठ से पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेने की कोशिश करेगी।

ED ने राधाचरण सेठ को आरा से किया था गिरफ्तार 

प्रवर्तन निदेशालय ने राधाचरण सेठ को बुधवार को करीब 15 घंटे चली छापेमारी के बाद आरा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना लाया गया था।

प्रवर्तन निदेशालय की एक विशेष टीम ने राधाचरण से पूरी रात राजस्व चोरी और बालू के अवैध कारोबार से धन उगाही से संबंधित सवाल पूछे। इस बीच सेठ लगातार अपने बीमार होने की बात दोहराते रहे।

बार-बार बाथरूम जाने की मांग अनुमति

सूत्र बताते हैं कि वे बार-बार बाथरूम जाने की अनुमति भी मांगते रहे। करीब 18 घंटों तक किस्तों में पूछताछ की गई गई। बता दें कि सेठ पर आरोप है कि बालू कारोबार और अन्य गतिविधियों से 77.50 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की है।

उनके खिलाफ करीब दर्जन भर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच ईडी कर रही है। जांच में पाया गया है कि सेठ ने अवैध कमाई से पटना के साथ कोलकाता, धनबाद और भोजपुर में काफी संपत्ति अर्जित की है। इसी मामले में जांच हो रही है।

गुरुवार की दोपहर बाद गिरफ्तार सेठ को लेकर ईडी अधिकारियों की टीम एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंची। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले को ध्यान पूर्वक सुना।

वकील ने राधाचरण सेठ की बीमारी का दिया हवाला

कोर्ट फैसला सुनाती इसके पहले आरोपी के वकील ने कहा कि राधाचरण को कई बीमारियां हैं और रात से उन्हें सीने में दर्द भी है। वकील का कोर्ट से आग्रह था कि उन्हें जेल के सामान्य वार्ड में न रखकर मेडिकल वार्ड में रखा जाए।

प्रवर्तन निदेशालय के वकील ने इस मांग का कोई विरोध नहीं किया। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि जेल के डॉक्टर राधाचरण की जांच करेंगे।

अगर उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी तो वैसी स्थिति में उन्हें मेडिकल वार्ड में रखा जाए। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया।

सेठ को बेउर जेल भेजा गया

इसके बाद गिरफ्तार सेठ को बेउर जेल भेज दिया गया, उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि 27 सितंबर को पूरी होने के बाद वापस कोर्ट में पेश किया जाएगा, उस दौरान प्रवर्तन निदेशालय कोर्ट से उनकी रिमांड का आग्रह करेगा। कोर्ट की अनुमति होगी तो ईडी उन्हें रिमांड पर लेकर एक बार फिर पूछताछ करेगी।

बता दें कि राधाचरण सेठ को ईडी की टीम ने राजस्व चोरी, बालू के अवैध कारोबार से धन उगाही के आरोप में बुधवार की देर शाम आरा के अनाइठ में बिहारी मिल के पास स्थित उनके फॉर्म हाउस से गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड...', शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर भूले CM नीतीश की नसीहत; फ‍िर दिया विवाद‍ित बयान

यह भी पढ़ें- Bihar: नोट्स देने के बहाने दसवीं की छात्रा से दुष्‍कर्म... आरोपी भोपाल के कॉलेज में है पॉलिटेक्निक का छात्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।