विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पांच-छह गो बतिया लौकताअ...', राबड़ी देवी के किचन गार्डन में क्या-क्या उगा? तेज प्रताप ने दिखाई झलक

Published: Wed, 18 Nov 2026 09:53 AM (IST)

राबड़ी देवी ने पटना के कौटिल्य नगर स्थित अपने नए आवास में एक शानदार किचन गार्डन तैयार किया है, जिसकी झलक तेज प्रताप यादव ने अपने व्लॉग में दिखाई है।

तेज प्रताप को सब्‍ज‍ियों के बारे में बतातीं राबड़ी देवी। वीड‍ियो ग्रैब

तेज प्रताप को सब्‍ज‍ियों के बारे में बतातीं राबड़ी देवी। वीड‍ियो ग्रैब

HighLights

  1. राबड़ी देवी ने कौटिल्य नगर आवास में किचन गार्डन बनाया।

  2. तेज प्रताप यादव ने अपने व्लॉग में झलक दिखाई।

  3. बगीचे में आम, पालक, भिंडी, टमाटर, कद्दू उगाए गए।

डिजिटल डेस्क, पटना। 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के बाद लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी अब कौटिल्य नगर स्थित आवास में रह रहे हैं।

नए घर में राबड़ी देवी ने अपनी पसंद का किचन गार्डन भी तैयार किया है। यहां आम के पेड़ से लेकर पालक, भिंडी, गोभी, टमाटर और कद्दू तक उगाए जा रहे हैं।

इस किचन गार्डन की झलक लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने टीवाई व्लॉग में दिखाई है। वीडियो में तेज प्रताप अपनी मां राबड़ी देवी के साथ बगीचे में घूमते और उनसे पौधों के बारे में जानकारी लेते नजर आते हैं।

मां-बेटे के बीच सहज बातचीत भी वीडियो को खास बनाती है। राबड़ी एक कुशल गृहणी की तरह गार्डन की हर चीज दिखाती हैं। कभी भोजपुरी तो कभी हिंदी में उनका वार्तालाप सुनाई देता है। 

Tej 1

आम से लेकर कद्दू तक, बगीचे में उग रहीं सब्जियां

वीडियो की शुरुआत में तेज प्रताप बताते हैं कि उनकी मां ने नए आवास में अच्छी-खासी बागवानी की है। यहां इतनी सब्जियां उगाई जा रही हैं कि बाजार से सब्जियां मंगाने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके बाद वे राबड़ी देवी से बगीचे के बारे में बताने को कहते हैं। हालांक‍ि राबड़ी कहती हैं, जब उगने लगता है तब न बाहर से मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ती। 

राबड़ी देवी एक-एक पौधे के पास जाकर उसके बारे में बताती हैं। आम का पेड़ दिखाते हुए तेज प्रताप उसे बारहमासी आम बताते हैं। इस पर राबड़ी देवी उन्हें फल नहीं छूने की सलाह देती हैं और कहती हैं कि टूटकर गिर जाएगा।

फिर कहती हैं आओ, इधर आओ, देखो न चलो न क्‍या क्‍या लगाए हैं।  इसके बाद राबड़ी हरी सब्‍ज‍ियों की बागवानी की ओर ले जाती हैं।  पालक है, खेसारी साग, भिंडी, गोभी टमाटर सब है।  

ई कद्दू है देखो बत‍िया देले है। सुनो न, एगो हियां बत‍िया बा। पांच-छह गो बत‍िया लौकताअ हो। बत‍िया धैले बा, शुरू भइल बा।

Tej 2

इसके बाद वे बेटे को खीरे की बेल और दूसरी सब्जियां दिखाती हैं। बगीचे में पालक, खेसारी का साग, भिंडी, फूलगोभी, टमाटर, बैंगन, आलू और कद्दू लगाए गए हैं। कद्दू की बेल पर फल आने भी शुरू हो गए हैं।

राबड़ी देवी ठेठ भोजपुरी में बताती हैं कि बेल पर पांच-छह कद्दू लगे हैं। वे यह भी बताती हैं कि भिंडी तोड़कर खाई जा रही है, जबकि पालक और बैंगन भी पहले से घर में इस्तेमाल हो रहे हैं।

भोजपुरी में बताती दिखीं बागवानी की जानकारी

वीडियो में राबड़ी देवी कभी हिंदी तो कभी अपनी सहज भोजपुरी में बगीचे की जानकारी देती हैं। तेज प्रताप भी उनसे अलग-अलग पौधों और सब्जियों के बारे में पूछते हैं।

बातचीत से साफ झलकता है कि राबड़ी देवी को बागवानी का शौक है और वे खुद पौधों की देखभाल करती हैं। तेज प्रताप ने वीडियो के जरिए नए आवास के बगीचे के साथ वहां के माहौल की भी झलक दिखाई है।

Tej 4

थॉर भी करता है घर की रखवाली

व्लॉग में तेज प्रताप घर के पालतू कुत्ते थॉर से भी मिलवाते हैं। वे बताते हैं कि थॉर घर की रखवाली करता है और राबड़ी देवी की सुरक्षा भी करता है।

इस तरह तेज प्रताप के ब्लॉग में कौटिल्य नगर स्थित नए आवास की कुछ खास झलकियां देखने को मिलती हैं। इसमें राबड़ी देवी का किचन गार्डन और परिवार के पालतू कुत्ते थॉर का अंदाज भी शामिल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।