विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूजा में बिहार आना होगा आसान, दानापुर-सासाराम से चर्लपल्ली और हैदराबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; पटना सेवा भी बढ़ी

Published: Wed, 30 Sep 2026 07:33 PM (IST)

पूर्व मध्य रेल ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए बिहार से दक्षिण भारत तक कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने ...और पढ़ें

4 अक्टूबर से शुरू होगी दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल

4 अक्टूबर से शुरू होगी दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल

HighLights

  1. दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गईं।

  2. दानापुर और सासाराम से चर्लपल्ली के लिए नई ट्रेनें।

  3. पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि भी बढ़ी।

जागरण संवाददाता, पटना। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बिहार से दक्षिण भारत के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। दानापुर और सासाराम से चर्लपल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही पटना-चर्लपल्ली के बीच पहले से चल रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी बढ़ाया गया है।

4 अक्टूबर से शुरू होगी दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल

ट्रेन संख्या 07049 चर्लपल्ली-दानापुर स्पेशल चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। चर्लपल्ली से सुबह 9:30 बजे खुलकर यह ट्रेन अगले दिन शाम 4:10 बजे डीडीयू, 5:18 बजे बक्सर और 6:10 बजे आरा पहुंचेगी। शाम 7:45 बजे ट्रेन दानापुर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 07050 दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को रात 9:15 बजे खुलेगी। आरा, बक्सर और डीडीयू होते हुए यह तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।

हैदराबाद और सासाराम के यात्रियों को भी राहत

ट्रेन संख्या 07091 हैदराबाद-दानापुर स्पेशल तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह तीसरे दिन रात 12:30 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 07092 दानापुर-हैदराबाद स्पेशल पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 3 बजे खुलेगी।

वहीं, 07041 चर्लपल्ली-सासाराम स्पेशल आठ अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। वापसी में 07042 सासाराम-चर्लपल्ली स्पेशल नौ अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी।

पटना-चर्लपल्ली ट्रेन की भी बढ़ी अवधि

पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है। 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, 03254 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल सात अक्टूबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

गया से काजीपेट तक इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

03255 चर्लपल्ली-पटना स्पेशल दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी। ये ट्रेनें गया, कोडरमा, गोमो, रांची, बिलासपुर, रायपुर, नागपुर और काजीपेट के रास्ते चलेंगी। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार और दक्षिण भारत के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होगा।

यह भी पढ़ें- बिहार से दिल्ली-कामाख्या और एरणाकुलम-पटना तक स्पेशल ट्रेनें, त्योहारों में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत