Move to Jagran APP

बिहार के स्कूल में मासूम का गुप्तांग काटा, हैवानियत ऐसी कि कांप जाएंगे आप

बिहार के एक स्कूल में हुई घटना ने स्‍कूलों में बच्‍चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिएहैं। वहां छह वर्षीय मासूम का गुप्तांग काट दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 09:47 PM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 09:47 PM (IST)
बिहार के स्कूल में मासूम का गुप्तांग काटा, हैवानियत ऐसी कि कांप जाएंगे आप
बिहार के स्कूल में मासूम का गुप्तांग काटा, हैवानियत ऐसी कि कांप जाएंगे आप

भोजपुर [जेएनएन]। बिहार के एक निजी स्‍कूल में बच्‍चों के मामूली विवाद में छह साल के एक मासूम का गुप्‍तांग काट दिया गया। स्‍कूल प्रबंधन ने घटना में अपनी जिम्‍मेदारी से पल्‍ला झाड़ लिया है तो पुलिस भी गंभीर नहीं दिख रही। पुलिस ने घटना की जानकारी तक से इनकार किया है।

loksabha election banner

मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत असनी गांव स्थित एक स्कूल में कुछ बच्‍चों के बीच पेंसिल को लेकर विवाद हो गया। स्‍कूल परिसर में छात्रों का एक गुट छह साल के एक मासूम को पीटने लगा। पिटाई के दौरान उसपर धारदार वस्तु से हमला किया गया, जिसमें उसका गुप्तांग कट गया।

शुक्रवार को स्‍कूल में हुई इस घटना के बाद हड़कम्‍प मच गया। स्‍कूल प्रबंधन ने इसमें आनी लापरवाही से इनकार किया, लेकिन इसका जवाब नहीं दे सका कि परिसर में इसती बड़ी घटना रोकी क्‍यों नहीं जा सकी।

सूचना मिलने पर घायल बच्‍चे परिजन पहुंच गए और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। घायल के पिता ने स्कूल के एक बच्चे पर घटना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.