Move to Jagran APP

पटना में हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार, एक दिन पहले ही किया गया था गिरफ्तार Patna News

राजधानी में रविवार को कैदी के फरार होने की सूचना से हड़कंप मच गया। आरोपित को शनिवार की रात शराब के साथ जीआरपी ने गिरफ्तार किया था।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 04:29 PM (IST)
पटना में हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार, एक दिन पहले ही किया गया था गिरफ्तार Patna News
पटना में हाजत से छप्पर फाड़कर कैदी फरार, एक दिन पहले ही किया गया था गिरफ्तार Patna News
पटना, जेएनएन। राजधानी पुलिस ने एक बार फिर से अपनी किरकिरी कराई है। पटना में हाजत से रविवार की सुबह कैदी फरार हो गया है। आरोपित को शनिवार की देर रात ही गुलजारबाग रेलवे स्टेशन से शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। सूचना पर पुलिस महकमे हड़कंप मच गया है। फरार कैदी की खोजबीन की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जीआरपी थाने की पुलिस ने शनिवार की रात गुलजारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक से शराब के पांच पाउच के साथ अभिषेक नाम के युवक को पकड़ा था। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसे देर रात हाजत में बंद कर दिया था।

loksabha election banner

रविवार की सुबह अभिषेक थाने में नहीं दिखा तो खोजबीन शुरू हुई। पता चला वो थाने से फरार हो चुका है। अभिषेक ने भागने के लिए थाने के अंदर बने पेड़ में लगे छप्पर का सहारा लिया। छप्पर तोड़ते हुए वो थाने से बाहर निकल गया। कैदी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस खोजबीन में जुट गई है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.