Move to Jagran APP

बिहार: हथकड़ी खोलकर कैदी हो गया फुर्र, पुलिस की लापरवाही आई सामने

बिहार में एक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। मामला नवादा का है। इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है।

By Rajesh ThakurEdited By: Published: Tue, 12 Mar 2019 07:51 PM (IST)Updated: Tue, 12 Mar 2019 07:51 PM (IST)
बिहार: हथकड़ी खोलकर कैदी हो गया फुर्र, पुलिस की लापरवाही आई सामने
बिहार: हथकड़ी खोलकर कैदी हो गया फुर्र, पुलिस की लापरवाही आई सामने

नवादा, जेएनएन। बिहार में एक बार फिर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। कोर्ट में पेशी के लिए लाया जा रहा कैदी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया है। मामला नवादा का है। इस घटना ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। कैदी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही उसकी गिरफ्तारी की तलाश में छापेमारी तेज हो गई है। खास बात कि तीन दिन पहले भी एक कैदी नवादा में इसी तरह फरार हो गया था। 

loksabha election banner

बताया जाता है कि मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपित छोटे लाल राम को गोविंदपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उसकी पेशी थी। इसे लेकर कैदी को पुलिसकर्मी पेशी के लिए नवादा कोर्ट ले जा रहे थे। इसी बीच कैदी छोटे लाल हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार दो चौकीदारों के साथ उसे कोर्ट लाया जा रहा था। नवादा नगर के भगत सिंह चौक के समीप वह हथकड़ी से हाथ निकालकर रिक्शा से नीचे कूद गया। और एक बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। बताया जाता है कि उसके साथी बाइक से उसके रिक्‍शे को कवर कर चल रहे थे। मौका मिलते ही कैदी फरार हो गया। 

कैदी के फरार होने की सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई है। पिछले तीन दिनों में पुलिस के कब्‍जे से कैदियों के भागने की यह दूसरी घटना है। इसके पूर्व सजायाफ्ता कैदी रईश राजवंशी भी इसी तरह फरार हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.