पटना के पुनपुन में प्राथमिक स्कूल का गिरा छज्जा, दर्जनों बच्चे घायल Patna News
पुनपुन थाना क्षेत्र के चंद्रनगर गांव के प्राथमिक स्कूल का शनिवार को एक हिस्सा गिर गया। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हुए हैं।
By Akshay PandeyEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 01:00 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 01:00 PM (IST)
पटना, जेएनएन। पटना में शनिवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पुनपुन में प्राथमिक स्कूल की छत का एक हिस्सा गिर गया। घटना के बाद स्कूल में अफरातफरी मच गई। हादसे में दर्जनों बच्चों के घायल हो गए। बच्चों को इलाज के लिए पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जहां किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। हादसा पुनपुन थाना क्षेत्र के चंद्रनगर गांव के प्राथमिक स्कूल में हुआ है। बताया जाता है कि शनिवार को जैसे ही क्लास शुरू हुई स्कूल का छज्जा गिर गया। हादसे के बाद क्लास में अफरातफरी मच गई। किसी तरह लोगों ने बच्चों को सुरक्षित निकालते हुए पुनपुन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल बच्चों की उम्र एक से पांच साल के बीच है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें