Move to Jagran APP

क्या सच होगी मोनालिसा की बात? कहा था- मनवीर या मनु बनेंगे BB 10 के विनर

भोजपुरी की हॉट सनसनी मोनालिसा ने कहा था कि बिग बॉस 10 के विनर मनवीर या मनु बनेंगे। शो के अंतिम दौर में लग रहे कयासों में मनवीर ही आगे चल रहे हैं।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 27 Jan 2017 06:44 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 10:52 PM (IST)
क्या सच होगी मोनालिसा की बात? कहा था- मनवीर या मनु बनेंगे BB 10 के विनर
क्या सच होगी मोनालिसा की बात? कहा था- मनवीर या मनु बनेंगे BB 10 के विनर

पटना [जेएनएन]। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 10' से बाहर आने के बाद कहा था कि मनवीर या मनु ही शो के विनर बनेंगे। मोना की बातें सच होती दिख रही हैं। ग्रैंड फिनाले के पहले कयासों का दौर जारी है, जिसमें मनवीर गुर्जर सबसे आगे चल रहे हैं। मनवीर शो के शेष तीन फाइनलिस्ट्स लोपामुद्रा राउत, वीजे बानी और मनु पंजाबी को पीछे छोड़ते दिख रहे हैं।

loksabha election banner

विदित हो कि मोनालिसा ने शो के आखिरी हफ्ते में बिग बॉस के घर में ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत से शादी की। फिर बाहर निकलने के बाद कहा कि उन्हें ससुराल पहुंचने की जल्दी थी, इसलिए शो से निकलना बुरा नहीं लगा। मोना ने खुद की तुलना हॉट सनी लियोन से किए जाने पर कहा कि इसमें कोई बुरी बात नहीं है।

मनवीर व मनु ने किया सपोर्ट

मोना ने कहा कि बिग बॉस के घर में उनकी मनु और मनवीर से अधिक पटती थी। दोनों ने उन्हें खास सपोर्ट किया। वे दोनों नहीं होते बिग बॉस में टिकना मुश्किल था। मनु द्वारा मोना की पीठ पीछे बुराई को लेकर मोना बोलीं कि यह तो उनकी आदत है, लेकिन कभी मेरे लिए बुरा नहीं चाहते थे। उन्होंने बिग बॉस के घर में कई बड़ी लड़ाइयों में सपोर्ट किया।

मनु से नजदीकियाें की रही चर्चा

मनु से अपनी नजदीकियों की खबरों की बाबत मोना ने कहा कि जब आप हर समय घर में किसी के साथ बंद रहते हैं तो दोस्त बन ही जाते हैं। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। और कोई बात नहीं।

मनवीर व मोना भी रहे दोस्त

शो में मनवीर की छवि साफ-सुथरी है। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा बिग बॉस के घर में मनवीर की दोस्त रहीं। लेकिन, जब से नितिभा मनवीर के करीब आईं, मोना और उनके बीच दूरियां दिखी थीं।

शो में सबसे बुरी रही प्रियंका

मोना ने कहा कि प्रियंका जग्गा बिग बॉस के घर की सबसे बुरी सदस्य थी। स्वामी ओम के बारे में कहा कि उनको समझना बहुत मुश्किल है। मोना के अनुसार ओम उन्हें बेटी की तरह मानते थे, लेकिन उनके मूड का पता नहीं चलता था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.