विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में PK करेंगे 'खेला', नितिन की खाली सीट से खुद ताल ठोकने के संकेत!

Published: Fri, 26 Jun 2026 08:58 PM (GMT+05:30)

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ सकते हैं, जहां से भाजपा के नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद सीट खाली हुई है।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर। PTI

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर। PTI

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, पटना। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाला उपचुनाव इस बार रोचक होगा। जन सुराज पार्टी का कहना है कि संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इस सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

उन्होंने खुद कहा कि बांकीपुर में 40-45 साल का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का किला तोड़ने के लिए जो करना पड़े, वो करेंगे।

नितिन नवीन के बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही खाली हुई सीट

यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई है। इस सीट पर उपचुनाव होना है। उन्होंने संकेत दिया है कि यहां से वह खुद प्रत्याशी हो सकते हैं।

क्या बोले पार्टी के नेता?

इसकी पुष्टि करते हुए जन सुराज पार्टी के कोर टीम के सदस्य और पूर्व विधायक किशोर कुमार ने बताया कि पार्टी के संस्थापक और सूत्रधार प्रशांत किशोर और उनकी टीम ने बांकीपुर में जनसंपर्क अभियान चला रखा है।

उन्होंने कहा कि जन सुराज की ओर से लगातार अलग-अलग वर्ग के लोगों के साथ बैठकें हो रही हैं। प्रशांत किशोर भी बुद्धिजीवियों, व्यापारियों और अन्य वर्ग के लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। इस क्षेत्र की जनता और पार्टी के लोग भी प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाने के पक्ष में हैं।

यह भी पढ़ें- भरत तिवारी एनकाउंटर: महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर; पूछा- पटना से किसके आदेश पर चली गोली?

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर और मनीष कश्यप समेत 8 के खिलाफ केस, कोर्ट ने लिया संज्ञान; पुलिस से धक्का-मुक्की का मामला