विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नीरज कुमार जल्द बेरोजगार होने वाले हैं', प्रशांत किशोर का पलटवार; बोले- आगे बयान दिया तो खोल दूंगा सारी पोल

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:46 PM (IST)

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ...और पढ़ें

सीधा संवाद कार्यक्रम में बोलते प्रशांत कि‍शोर। सौ-पार्टी

सीधा संवाद कार्यक्रम में बोलते प्रशांत कि‍शोर। सौ-पार्टी

HighLights

  1. नीरज कुमार जल्द ही बेरोजगार होंगे: प्रशांत किशोर।

  2. जदयू के खिलाफ जानकारी जनता के सामने रखेंगे।

  3. बिहार विधानसभा चुनाव में वोट खरीदने का आरोप।

राज्य ब्यूरो, पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक व विधायक प्रशांत किशोर ने एनडीए के जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बुखार छुड़ा देने वाले बयान पर पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि नीरज कुमार अब जल्द ही बेरोजगार होने वाले हैं, डाॅक्टर तो हो नहीं सकते। खुद को जदयू का वफादार बताने वाले नीरज कुमार ने आगे कोई बयान दिया तो चुप नहीं रहेंगे। 

जनता के सामने रखेंगे नीरज कुमार की हर बात 

पिछले एक-डेढ़ साल में जदयू के खिलाफ किन-किन नेताओं की क्या जानकारी दी और क्या पेपर लीक किया, ये सब जनता के सामने जारी करेंगे।

वहीं प्रशांत किशोर ने विगत बिहार विधानसभा चुनाव में वोट खरीदने और उसमें चुनाव आयोग के साथ देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर कहा कि कई लोग यह देख रहे हैं कि प्रदर्शन में कितने लोग पहुंचे, लेकिन सरकार को इसे रोकने के लिए 40 हजार पुलिस बल को उतारना पड़ा, यह बताता है कि जनता का प्रदर्शन कितना ताकतवर है।

एनडीए की बैठक पर भी क‍िया तंज 

उन्‍होंने विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA की समन्वय बैठक पर भी तंज क‍िया। कहा क‍ि जैसे बांकीपुर में 480 नेताओं की बैठक से उनकी घबराहट दिखी थी, वैसे ही MLC चुनाव को लेकर भी घबराहट है। 

लेक‍िन NDA चाहे विधानमंडल की बैठक बुलाए या विधान परिषद की, बिहार के पढ़े-लिखे शिक्षक-स्नातक मतदाता  CM के उम्मीदवारों को हराने का मन बना चुके हैं। 

गौरतलब है कि प्रशांत क‍िशोर ने चुनौती दी थी कि पूर्व सीएम नीतीश कुमार यदि नीरज कुमार के समर्थन में बोल दें तो वे अपना उम्‍मीदवार वापस ले लेंगे।  

यह भी पढ़ें- 'नीतीश घोषणा करें तो जन सुराज का कैंड‍िडेट वापस...', प्रशांत क‍िशोर ने JDU प्रत्‍याशी नीरज कुमार को दी चुनौती