प्रशांत किशोर की नीतीश कुमार को खुली चुनौती, बोले- नीरज कुमार के समर्थन में एक मिनट का वीडियो जारी करें
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर
HighLights
प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार के दावे पर उठाए सवाल।
नीतीश कुमार को सार्वजनिक समर्थन के लिए दी चुनौती।
बीमार नेता के नाम के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति।
डिजिटल डेस्क, पटना। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीरज कुमार के उस दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार का आशीर्वाद मिलने की बात कही थी। प्रशांत किशोर ने इसे झूठा बताते हुए कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार के साथ काम किया है और नीरज कुमार की राजनीतिक हैसियत को अच्छी तरह जानते हैं।
‘नीतीश समर्थन करते हैं तो सामने आकर बताएं’
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे वास्तव में नीरज कुमार का समर्थन करते हैं, तो मीडिया के सामने एक मिनट का वीडियो बयान जारी करें। उसमें कहें कि नीरज कुमार ने अच्छा काम किया है और समाज के लोग उन्हें वोट दें।
‘बीमार नेता के नाम का हो रहा इस्तेमाल’
प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग नीतीश कुमार के नाम का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हित साधने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बीमार व्यक्ति के नाम पर अपनी राजनीति चमकाना ठीक नहीं है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश कुमार मीडिया के सामने वीडियो बयान जारी कर नीरज कुमार के पक्ष में एक शब्द भी बोल देते हैं, तो वे उनके सम्मान में अपना उम्मीदवार वापस लेने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- काला चश्मा, काउबॉय हैट और खुली जीप… अनंत सिंह का 200KM लंबा रोड शो; नीतीश के गढ़ में अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
