विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रशांत किशोर के इलाके में 9 नालों और सड़कों का होगा निर्माण, ₹1.81 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य 

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:07 AM (IST)

पटना के बांकीपुर अंचल में ₹1.81 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं के तहत भूगर्भ नालों और पीसीसी सड़कों का निर्माण होगा, जिससे जल निकासी बेहतर होगी।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बांकीपुर में ₹1.81 करोड़ की 9 विकास योजनाएं होंगी शुरू।

  2. भूगर्भ नालों और पीसीसी सड़कों का निर्माण होगा, जल निकासी सुधरेगी।

  3. स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, कीचड़ से राहत।

जागरण संवाददाता, पटना। बांकीपुर अंचल के विभिन्न वार्डों में जलनिकासी व्यवस्था बेहतर बनाने और लोगों की राह आसान करने के लिए 1.81 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर निगम की ओर से 9 योजनाओं के तहत भूगर्भ नालों और पीसीसी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं, वार्ड 48 में चक मुसल्लहपुर में कुशवाहा पंचायत भवन (नरेश विद्या मंदिर) का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 24.63 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी कार्यों के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

सभी कार्यों को तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यपालक अभियंता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वार्डवार बांटा गया फंड

वार्ड 36 में गौरिया स्थान से पूरब गली में सावित्री सदन से उमेश यादव के मकान तक भूगर्भ नाला और पीसीसी सड़क बनाई जाएगी। इस पर 16.54 लाख रुपये खर्च होंगे।

वहीं, लालजी टोला में दिलीप किराना से हनुमान मंदिर तक नाला और सड़क निर्माण पर 15.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड 41 में जीएम रोड गली में रितु कुंज से डॉ. रामजी प्रसाद के घर होते हुए मनोज कुमार तक नाला और पीसीसी सड़क बनाने पर 18.80 लाख रुपये खर्च होंगे। चमन टोली में सत घरवा से श्रीलाल तक नाला और सड़क निर्माण पर 16.01 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वार्ड 42 में धरहरा कोठी में जय प्रकाश निवास से कालिका आफसेट तक नाला और सड़क निर्माण पर 19.71 लाख रुपये खर्च होंगे। मारवाड़ी कालोनी की अबुलास लेन में नाला और पीसीसी सड़क बनाने पर 23.07 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

काजीपुर में चंद्रभूषण के मकान से रोड नंबर तीन तक आरसीसी नाला और पीसीसी सड़क निर्माण पर 15.22 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 49 में रानी घाट में साईं बाबा मंदिर से गंगा घाट (भूतेश्वर धाम) तक नाला और पीसीसी सड़क बनाने पर 15.13 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

वहीं, गुलबी घाट रोड में अशोक राजपथ से पीपल तल देवी स्थान तक पीसीसी सड़क निर्माण पर 17.52 लाख रुपये खर्च होंगे। नालों के निर्माण से वर्षा के दौरान गलियों में जलजमाव की समस्या कम होगी और पानी की निकासी बेहतर होगी।

वहीं, पक्की सड़कों के बनने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और कीचड़ व गड्ढों से भी राहत मिलेगी। बता दें कि जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा से विधायक हैं। 

यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु मरम्मत: 14 जनवरी तक काम पूरा होना मुश्किल! 4 में से 2 हिस्सों में बीम कटिंग जारी, गर्डर में लगेंगे 15 दिन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।