Move to Jagran APP

अब 'बाहुबली' चूहों पर गरमाई बिहार की सियासत, शुरू हुआ चूहा-बिल्ली का खेल

बिहार में अब चूहों पर राजनीति हो रही है। मंत्री ललन सिंह ने यह कहकर कि चूहे बांध कुतर गए, जिससे बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई, राजनीति में चूहा-बिल्‍ली का खेल शुरू है।

By Amit AlokEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 12:01 PM (IST)Updated: Sun, 03 Sep 2017 11:29 PM (IST)
अब 'बाहुबली' चूहों पर गरमाई बिहार की सियासत, शुरू हुआ चूहा-बिल्ली का खेल
अब 'बाहुबली' चूहों पर गरमाई बिहार की सियासत, शुरू हुआ चूहा-बिल्ली का खेल

पटना [जेएनएन]। बिहार के जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने चूहों को बाढ़ के लिए जिम्मेदार क्या ठहराया, राजनीति में चूहा-बिल्ली का खेल शुरू हो गया है। हमलावर विपक्ष ने कहा है कि ये चूहे तो सरकार से भी ताकतवर हो गए हैं, कहीं ये सरकार की नाक न काट लें। आम लोगों ने भी कहा कि ये चूहे सचमुच कमाल के हैं, कभी शराब पीते हैं तो कभी बाढ़ के माध्यम से सैकडा़ें लोगों को मार डालते हैं। इन्हें ताे जेल में डाल देना चाहिए।

loksabha election banner

विदित हो कि जल संसाधन मंत्री ललन सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि बिहार में बाढ़ का कारण चूहे हैं। चूहों ने तटबंध में छेद कर दिए, जिससे बाढ़ आई। ये वही चूहे हैं, जिनके बारे में बिहार पुलिस ने दावा किया था कि उन्होंने शराबबंदी कानून के तहत मालखानों में जब्त कर रखी शराब गटक ली थी।

तो क्या चूहों ने की सर्जिकल स्ट्राइक?

जल संसाधन मंत्री के बयान के बाद बिहार की राजनीति में बयानों की बाढ़ आ गई। लोगों ने सवाल किया कि क्या बिहार के तटबंध इतने कमजोर हैं कि चूहों का आक्रमण नहीं झेल सके। अगर हां, तो बाढ़ पूर्व निरीक्षण के बाद सरकार ने तटबंधों के सुरक्षित होने का दावा क्यों किया था? अगर सरकार के निरीक्षण के बाद चूहों ने अटैक किया तो यह फ्लैश फ्लड की तरह ही चूहों की अचानक की गई सर्जिकल स्ट्राइक थी।

सिस्टम में बैठे बड़े-बड़े चूहे

कारण जो भी हों, मंत्रीजी के बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। विपक्ष के निशाने पर सरकार है। राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि दरअसल बड़े-बड़े चूहे उपर से नीचे तक बैठे हैं, जो सिस्टम में छेद कर रहे हैं। ऐसे में तटबंध तो टूटने ही हैं। अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मंत्री ललन सिंह पर तंज कसा कि चूहे कहीं उनके कान-नाक न काट लें।

सबों की खोलेंगे पोल: लालू

उधर, लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में चूहे अब इतने शक्तिशाली हो गए हैं कि उन्होंने बाढ़ ला दी। कहा, ''सबसे बड़का चूहा तो मंत्री ललन सिंह है।'' लालू ने बाढ़ के लिए भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वे सबकी पोल खोलेंगे, कोई बचेगा नहीं। लालू यादव किसी से डरता नहीं है।

बेवकूफ नहीं जनता

राजद नेता शक्ति यादव ने तंज कसा कि मंत्रीजी यह कह रहे हैं कि चूहों ने पहले शराब पी और अब ने बाढ़ ला दी। राज्य सरकार को बताना चाहिए कि चूहों पर क्या कार्रवाई करेगी? सरकार ने शायद जनता को बेवकूफ समझ रखा है।

सरकार ने दिया जवाब

विपक्ष के हमले का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि सरकार ने बाढ़ आने पर 72 घंटे के अंदर ही चूहों के बिलों को भरने का काम किया। प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत और बचाव के काम किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.