Move to Jagran APP

करा लें आ‌र्म्स सत्यापन, नहीं जल्द रद हो जाएगा लाइसेंस, जानें जिलावार तिथि

आ‌र्म्स रखने वालों को 15 से 28 फरवरी के बीच थाने में आ‌र्म्स के साथ जाकर भौतिक सत्यापन कराना होगा, नहीं तो लाइसेंस रद कर दिया जाएगा।

By Edited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:13 AM (IST)
करा लें आ‌र्म्स सत्यापन, नहीं जल्द रद हो जाएगा लाइसेंस, जानें जिलावार तिथि
करा लें आ‌र्म्स सत्यापन, नहीं जल्द रद हो जाएगा लाइसेंस, जानें जिलावार तिथि

पटना, जेएनएन। अापने भी अपनी सुरक्षा के लिए आ‌र्म्स रखा है तो सत्यापना करा लें। नहीं तो लाइसेंस रद कर दिया जाएगा। आ‌र्म्स रखने वालों को 15 से 28 फरवरी के बीच थाने में आ‌र्म्स के साथ जाकर भौतिक सत्यापन कराना होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर पटना जिले के सभी आ‌र्म्स का सत्यापन होने जा रहा है। सत्यापन नहीं कराने वालों का लाइसेंस रद किया जा सकता है।
थाने में जांच की रहेगी व्यवस्था
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने थानावार तिथि भी घोषित कर दी है। निर्धारित तिथि को थाने में आ‌र्म्स जांच की पूरी व्यवस्था रहेगी। हर थाने पर यह काम दो दिन होगा। निर्धारित तिथियों में से किसी दिन 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे के बीच संबंधित थाना पर अपने आ‌र्म्स एवं कारतूस के साथ पहुंचना है। सत्यापन की तिथि घोषित कर दी गई है।

15-16 फरवरी : बुद्धा कॉलोनी थाना, शास्त्री नगर, आलमगंज थाना, सुलतानगंज थाना, नदी थाना, थाना, गोपालपुर थाना, एनटीपीसी बाढ़ थाना, हाथीदह थाना, रूपसपुर थाना, धनरूआ थाना एवं दुल्हिनबाजार थाना। - 17-18 फरवरी : कोतवाली थाना, गांधी मैदान थाना, गर्दनीबाग थाना, बहादुरपुर थाना, चैक थाना, गौरीचक थाना, बेलछी थाना, पचमहला थाना, अकिलपुर थाना, कादिरगंज थाना एवं बिक्रम थाना।

9-20 फरवरी : सचिवालय थाना, पीरबहोर थाना, बेउर थाना, खाजेकला थाना, दीदारगंज थाना, रामकृष्णा नगर थाना, सकसोहरा थाना, घोसवरी थाना, मनेर थाना, पुनपुन थाना एवं रानी तालाब थाना। - 21-22 फरवरी : श्रीकृष्णपुरी थाना, राजीव नगर थाना, कदमकुआं थाना, मालसलामी थाना, खुशरूपुर थाना, बख्तियारपुर थाना, पंडारक थाना, समियागढ़ थाना, नौबतपुर थाना एवं पीपरा थाना।

loksabha election banner


23-24 फरवरी : पाटलिपुत्रा थाना, कंकड़बाग थाना, मेंहदीगंज थाना, दनियावां थाना, फुलवारीशरीफ थाना, सलिमपुर थाना, भदौर थाना, दानापुर थाना, बिहटा थाना एवं पालीगंज थाना।
25-26 फरवरी : दीघा थाना, बाईपास थाना, शाहजहांपुर थाना, पत्रकार नगर थाना, जानीपुर थाना अथमलगोला थाना, मोकामा थाना, खगौल थाना, मसौढ़ी थाना एवं सिगोड़ी थाना।


27-28 फरवरी : जक्कनपुर थाना, हवाई अड्डा थाना, अगमकुआं थाना, फतुहां थाना, परसा बाजार थाना, बाढ़ थाना, मरांची थाना, शाहपुर थाना, भगवानगंज थाना एवं खिरीमोड़ थाना।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.