Move to Jagran APP

FB के फेक अकाउंट्स से लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज, हुआ गिरफ्तार

पटना में एक क्लर्क सुनील पांडे को मध्यप्रदेश की साइबर ब्रांच की पुलिस ने पटना पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। सुनील फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लड़कियों को परेशान करता था।

By Kajal KumariEdited By: Published: Tue, 13 Feb 2018 12:22 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2018 11:14 PM (IST)
FB के फेक अकाउंट्स से लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज, हुआ गिरफ्तार
FB के फेक अकाउंट्स से लड़कियों को भेजता था अश्लील मैसेज, हुआ गिरफ्तार
पटना [जेएनएन]। पटना कृषि विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी को मध्य प्रदेश की साइबर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने पटना में ही धर दबोचा है। मध्यप्रदेश के साइबर सेल को शिकायत मिली थी कि सुनील पांडे नाम का एक शख्स फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाकर लड़कियों को परेशान करता था जिसकी वजह से कई लड़कियां परेशान थीं। इतना ही नहीं वह लड़कियों को अभद्र और अश्लील मैसेज भेजा करता था।

साइबर सेल ने जब जांच करनी शुऱू की तो पता चला कि ये फेक फेसबुक अकाउंट पटना का है और जब पता लगाया गया तो वह कृषि विभाग में कार्यरत क्लर्क का निकला। आरोपी क्लर्क का नाम सुनील पांडे है और उसे साइबर क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner
आरोपी सुनील पांडे की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश के साइबर क्राइम टीम ने पटना पुलिस से बात की और पूरी जानकारी ली। उसके बाद संयुक्त कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि उसने फेसबुक पर कई प्रोफाइल बना रखा था। फर्जी प्रोफाइल से ही वह लड़कियों से दोस्ती करता था।
 
वह बातचीत में लड़कियों से पहले तो बहुत प्यार से बात करता था लेकिन जब कोई लड़की उसे इग्नोर करती थी और रिप्लाई नहीं करती थी तो वह उसे गालियां और अश्लील मैसेज करना शुरू कर देता था। लड़कियां परेशान थीं। पुलिस ने आरोपी क्लर्क सुनील को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 
 
मामले की जांच कर रहे अधिकारी का मानना है कि सुनील की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर लड़कियों को परेशान करने के कई और मामलों का भी खुलासा हो सकता है।  

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.