Move to Jagran APP

नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर 30 लाख को लगेंगे टीके, 71 हजार मछलियां गंगा में प्रवाहित करेंगे बिहार के मंत्री

PM Narendra Modi Birthday प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बिहार में खास तरीके से मनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग बिहार में जहां विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 30 लाख लोगों को कोरोना के टीके देगा। 70 आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण भी होगा। वहीं 71 हजार मछलियां गंगा में प्रवाहित की जाएंगी।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 08:01 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 08:01 PM (IST)
नरेन्द्र मोदी की जन्मतिथि पर 30 लाख को लगेंगे टीके, 71 हजार मछलियां गंगा में प्रवाहित करेंगे बिहार के मंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को बिहार में खास बनाया जाएगा। जागरण आर्काइव।

राज्य ब्यूरो, पटना : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 71वीं जन्मतिथि (17 सितंबर) के मौके पर स्वास्थ्य विभाग बिहार में जहां विशेष टीकाकरण अभियान चलाकर 30 लाख लोगों को कोरोना के टीके देगा। 70 आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण भी होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं इस मौके पर कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कांप्लेक्स में मौजूद रहेंगे। वे आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। ये प्लांट विभिन्न सदर और अनुमंडल अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं। वहीं बिहार के मंत्री मुकेश सहनी पीएम के जन्मतिथि पर गंगा में 71 हजार मछलियां प्रवाहित करेंगे। 

loksabha election banner

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को बताया कि बिहार में 30 लाख लोगों का टीकाकरण करने के लिए 15 हजार केंद्र सक्रिय किए जा रहे हैं। 50 हजार स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण केंद्रों पर तैनात रहेंगे। टीकाकरण पर मुख्यमंत्री का विशेष जोर है। वे स्वयं इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। राज्य में अब तक 4.63 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। शनिवार को यह आंकड़ा पांच करोड़ के पार हो जाएगा। जो कोरोना के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि होगी। 

नीतीश कुमार खुद करेंगे मानिटरिंग

मंगल पांडेय ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं प्रधानमंत्री की जन्मतिथि के मौके पर होने वाले टीकाकरण अभियान की मानिटरिंग कर रहे हैं। अभियान के दिन शुक्रवार को वे पाटलिपुत्र कांप्लेक्स में रहेंगे और यहां लोगों से रू-ब-रू होंगे साथ ही विभिन्न सदर, अनुमंडल अस्पतालों में बनाए गए आक्सीजन जेनरेशन प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। 

पीएम के जन्मदिन पर 71 हजार मछलियों को गंगा में प्रवाहित करेंगे सहनी

विकासशील इंसान पार्टी पीएम मोदी की जन्मतिथि के मौके पर गंगा में 71 हजार मछलियां प्रवाहित करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि मछुआरा समाज के रोजगार को बढ़ावा मिले इसके लिए यह कार्य किया जा रहा है। पार्टी प्रवक्ता देव ज्योति ने गुरुवार को बताया कि पीएम के जन्मतिथि पर होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सहनी शुक्रवार को सुबह नौ बजे कलेक्ट्रेट घाट पर देसी नस्ल की 71 हजार मत्स्य अंगुलिका को गंगा में प्रवाहित करेंगे। उन्होंने कहा सहनी का उद्देश्य मछुआरा समाज को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़े सके। देव ज्योति ने कहा इसके बाद सहनी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.