बेटियों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
दैनिक जागरण के अभियान लक्ष्य सशक्त बेटियों से सशक्त महिला तक में आम से लेकर खास तक का जुड़ाव
पटना। दैनिक जागरण के अभियान 'लक्ष्य : सशक्त बेटियों से सशक्त महिला तक' में आम से लेकर खास तक सभी ने भागीदारी दिखाई। जिले के करीब-करीब सभी प्रखंड मुख्यालयों में जागरण के अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों ने बेटियों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
दानापुर : ऑटो स्टैंड, अस्पताल मोड़ के निकट आइजीपी स्कूल की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। इसमें छावनी परिषद के उपाध्यक्ष उमेश कुमार, विद्यालय के निदेशक संजय कुमार, प्राचार्य संजीव कुमार, इंदल प्रसाद, सिद्धार्थ भारद्वाज, जल भरत, मनोज यादव आदि शामिल हुए। दानापुर-मनेर मुख्य मार्ग के सेना क्षेत्र शाहपुर पुलिया के निकट ज्ञानदीप विद्यालय की छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनायी। इस मौके पर वार्ड पार्षद सुचित्रा देवी, निदेशक राकेश कुमार, प्रबंधक सुनीता कुमारी आदि मौजूद रहे।
फुलवारीशरीफ : इस्लामिया मिडिल व हाई स्कूल के बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश। यहां निदेशक हाजी खुर्शीद हसन, रिजवान खान, अरूण कुमार समेत सैंकड़ो बच्चे मौजूद रहे।
मोकामा : आर्य कन्या उच्चतर विद्यालय में छात्राएं, वार्ड पार्षदों और शिक्षकों ने दैनिक जागरण के अभियान में शामिल होकर बेटियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
नौबतपुर : प्रखंड के कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में भी छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। मनेर के प्रकाश उच्च विद्यालय में प्रधानाचार्य दीपिका के मार्गदर्शन में छात्राओं ने श्रृंखला बनाई।
बिक्रम : प्रखंड के शहीद चौक पर एंबिशस की सैकड़ों बच्चियों ने मानव श्रृंखला का गवाह बनकर भारत की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया। प्रखंड के प्रोग्रेसिव चिल्ड्रेन एकेडमी की ओर से सुनीता मिश्रा के नेतृत्व में वहीं राष्ट्रीय पब्लिक स्कूल, असपुरा में प्राचार्य संजय कुमार के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाई।
पालीगंज : प्रखंड के संस्कृति भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निदेशक असीम कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बसपा नेता राम प्रवेश यादव, यूआर सिन्हा आदि उपस्थित थे।
दुल्हिन बाजार : दैनिक जागरण के अभियान से जुड़ते हुए एसडी पब्लिक स्कूल, रकसिया व बिल्बिस इंटरनेशनल स्कूल, सीही की सैकड़ों बच्चियों ने मानव श्रृंखला बनाकर भारत की तस्वीर बदलने का संकल्प लिया।
दनियावा : प्रखंड के स्थित राजकीयकृत महेश्वरी विद्यापीठ में प्रधान शिक्षक संजय कुमार और सरपंच अनिल कुमार के नेतृत्व में बच्चियों ने लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
अथमलगोला : सबनिमा में कृष्णा सुदर्शन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुषमा देवी, बीडीओ पंकज कुमार उपाध्याय, थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, बीइओ माधुरी द्विवेदी, अपर थानाध्यक्ष एस अंसारी, मुखिया संतोष सिंह, राणा पंकज कुमार और प्राचार्य अर्जुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।