विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 घंटे में शिकायत सुलझाने का था आदेश, ठेकेदार लगा रहे थे 10-12 दिन; बिहार में 9 पर हुई कार्रवाई

Published: Fri, 13 Nov 2026 04:21 PM (GMT+05:30)

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने नल जल योजना की शिकायतों के निपटारे में लापरवाही बरतने वाले नौ ठेकेदारों पर 13.74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

नल-जल योजना में लापरवाही पर लगा जुर्माना। सांकेति‍क तस्‍वीर

नल-जल योजना में लापरवाही पर लगा जुर्माना। सांकेति‍क तस्‍वीर

HighLights

  1. PHED ने नल जल योजना के ठेकेदारों पर कार्रवाई की।

  2. नौ ठेकेदारों पर कुल 13.74 लाख रुपये का जुर्माना लगा।

  3. शिकायतें 24 घंटे की बजाय 10-12 दिन में सुलझाई जा रही थीं।

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने 'नल जल योजना' से जुड़ी जन शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है।

विभाग ने समय पर शिकायतों का निपटारा न करने वाले नौ ठेकेदारों पर कुल 13 लाख 74 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

24 घंटे की समय-सीमा के बावजूद हो रही थी देरी

शुक्रवार (13 नवंबर) को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी धनजी की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

उसमें जन-शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन को लेकर कड़ा रुख अपनाया गया। विभाग द्वारा शिकायतों के निपटारे के लिए अधिकतम 24 घंटे की समय-सीमा तय की गई है। 

लेकिन कुछ ठेकेदारों द्वारा औसतन 10 से 12 दिनों में शिकायतों का समाधान किया जा रहा था। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सचिव ने दोषी ठेकेदारों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया।

कार्यशैली में सुधार की चेतावनी

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जुर्माने के साथ-साथ अनावश्यक शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले सभी संवेदकों को अपने कार्यों में तत्काल सुधार लाने की सख्त चेतावनी भी दी गई है।

जुर्माना लगाए गए ठेकेदारों की सूची

क्र.सं.

ठेकेदार का नाम

प्रमंडल

जुर्माना (रुपये में)

1

आलोक कुमार

सासाराम

5,02,000

2

चौधरी एंड चौधरी इंफ्रा

मोतीपुर

1,46,000

3

उमेश पाण्डेय

मोतीपुर

1,63,000

4

अरुण कुमार

ढाका

90,000

5

दिशा इंटरप्राइजेज

मोतीपुर

1,78,000

6

रेयांश इंफ्राकान प्राइवेट लिमिटेड

मुजफ्फरपुर

70,000

7

कब्बू खिरहर

सीतामढ़ी

60,000

8

शिवाशीष कंस्ट्रक्शन

मुजफ्फरपुर

50,000

9

मनोज कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड

शिवहर

1,15,000

 

कुल

 

13,74,000

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।