यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSSC SCAM : प्रिंटिंग प्रेस के सर्च वारंट के खिलाफ गुजरात हाईकोर्ट में याचिका
गुजरात के प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने प्रिटिंग प्रेस की तलाशी के लिए जारी सर्च वारंट निरस्त करने की मांग की है।

पटना [जेएनएन]। बीएसएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार गुजरात के प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी विनीत कुमार ने गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने प्रिंटिंग प्रेस की तलाशी के लिए पटना की अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट को निरस्त करने की मांग की है। याचिका की कॉपी मंगलवार को पटना पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 23 फरवरी को गुजरात से गिरफ्तार प्रिंटिंग प्रेस कारोबारी विनीत कुमार की तरफ से गुजरात हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें उसने पटना की एक अदालत द्वारा जारी सर्च वारंट को निरस्त करने की मांग की गई है।
यह भी पढ़ें: BSSC SCAM : अब परमेश्वर को रिमांड पर लेगी SIT, पूछताछ से खुलेंगे कई राज
दरअसल, विनीत कुमार का कहना है कि उसके प्रिंटिंग प्रेस में देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित प्रश्नपत्रों की छपाई होती है। ऐसे में यदि पटना पुलिस उसके प्रिंटिंग प्रेस की तलाशी लेती है तो गोपनीयता भंग होने का खतरा है। गुजरात हाइकोर्ट में दायर इस याचिका की प्रति मंगलवार को पटना पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। याचिका की यह प्रति गुजरात हाइकोर्ट के दो कर्मियों ने मंगलवार को पटना पुलिस को उपलब्ध कराई।