Move to Jagran APP

लू की चपेट में बिहार, पारा पहुंचा 40 के पार, चल रही गर्म पछुआ हवा

पटना सहित पूरा बिहार लू की चपेट में है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सुबह से ही तल्ख धूप के साथ गर्म पछुआ चलने लगी।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 15 Apr 2018 08:13 PM (IST)Updated: Sun, 15 Apr 2018 11:40 PM (IST)
लू की चपेट में बिहार, पारा पहुंचा 40 के पार, चल रही गर्म पछुआ हवा

पटना [जेएनएन]। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पडऩे के बाद पटना सहित पूरा बिहार लू की चपेट में है। 20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं रविवार को गया सबसे ज्यादा गर्म रहा। पटना का अधिकतम तापमान बढ़कर 39.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल तक औरंगाबाद और गया का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है।

loksabha election banner

रविवार को पटना में सुबह से ही तल्ख धूप के साथ गर्म पछुआ चलने लगी। शनिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में औसत एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिहार में गया सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

भागलपुर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गया और औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। 18 अप्रैल को 42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। पटना, भागलपुर और पूर्णिया के तापमान में मामूली कमी हो सकती है। 20 अप्रैल तक पटना, गया, औरंगाबाद, भागलपुर में गर्मी बढ़ेगी। छपरा, मुजफ्फरपुर, फारबिसगंज, सुपौल और पूर्णिया में 17 से 19 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण तापमान में कमी हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.