महिला के घर में चुपके से घुसकर दरोगा कर रहा था एेसा काम, लोगों ने जमकर पीटा
एक दरोगा रात के अंधेरे में चोरी-चोरी एक विधवा महिला के घर में घुसा उसे लोगों ने देख लिया। काफी देर के बाद लोगों ने घर में घुसकर दरोगा को महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा।
पटना, जेएनएन। एक दारोगा को ग्रामीणों ने घंटों बंधक बनाए रखा और इस दौरान उसकी जमकर पिटाई की। घटना मधेपुरा जिले के चौसा थाना के फुलौत थानाक्षेत्र का है जहां ग्रामीणों ने एक दरागो को गांव की एक विधवा महिला के घर में चुपके से घुसते देख लिया। जब वह काफी देर तक घर से बाहर नहीं निकला तो ग्रामीण महिला के घर में घुसे और दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया।
उसके बाद ग्रामीणों ने दरोगा प्रभाकर कुमार राय को घर से खींचकर बाहर निकाला और उसे बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक बंधक बनाए रखा। किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा कर दारोगा को मुक्त कराया।
ग्रामीण काफी आक्रोशित थे और दरोगा को पुलिस को सौंप नहीं रहे थे। पुलिस के वरीय अधिकारियों के समझाने के बाद पुलिस कर्मियों ने दरोगा को हथकड़ी लगाई और फिर उसे थाने ले गए। ग्रामीणों की पिटाई से दरोगा बुरी तरह से जख्मी था।
थाने ले जाने के बाद पुलिस ने आरोपी दारोगा का उपचार कराया। इस मामले में पुलिस दरोगा और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना था कि रात के वक्त दरोगा महिला के घर में चुपके से घुसा था। जिसे लोगों ने देख लिया था। दोनों को फिर आपत्तिजनक अवस्था में लोगों ने पकड़ा था। इसीलिए उसकी पिटाई की गई।
वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वरिया अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी दरोगा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उसका स्थानांतरण और सस्पेंड किया जाएगा।