Pawan Singh: पावर स्टार पवन सिंह की सीट को लेकर सस्पेंस खत्म, आरा नहीं अब यहां से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव
भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पवन सिंह ने खुद एक्स पर इसकी जानकारी दी। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा- मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी।

डिजिटल डेस्क, पटना। Pawan Singh Karakat Lok Sabha भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पवन सिंह ने खुद एक्स पर इसकी जानकारी दी। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पवन सिंह ने एक्स पर लिखा- "माता गुरुतरा भूमेरू" अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी"।
“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।
जय माता दी@ANI @aajtak @timesofindia @indiatvnews @ndtv @ABPNews…
— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 10, 2024
आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली सूची में पवन सिंह काे पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन सिने स्टार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके पीछे निजी कारणों का हवाला दिया था।
इधर, एक बार फिर पवन सिंह ने रोहतास के काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर राजनीतिक हल्कों में सरगर्मी तेज कर दी है।
उपेन्द्र कुशवाहा से होगा पवन सिंह का मुकाबला
मालूम हो कि एनडीए ने काराकाट सीट से उपेन्द्र कुशवाहा को चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि, महागठबंधन से माले के उम्मीदवार राजाराम चुनाव मैदान में हैं। सिने स्टार के पूर्व में आरा समेत अन्य जगहों से भी लड़ने की चर्चा हुई थी।
पवन सिंह का वीडियो हुआ वायरल
बीते दिनों पवन सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें वे कह रहे थे कि चुनाव तो वे लड़ेंगे, लेकिन कब, कहां, कैसे और किस पार्टी से लड़ना है, यह बाद की बातें हैं।
काराकाट लोकसभा सीट
बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट इस समय जेडीयू के खाते में है। यहां से 2019 के लोकसभा चुनाव में महाबली सिंह चुनाव जीते थे। उन्हें 3,98,408 वोट मिले। जबकि रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को 3,13,866 मत हासिल हुए थे। वहीं, बीएसपी के राज नारायण तिवारी को 21,715 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
काराकाट संसदीय क्षेत्र 2009 में अस्तित्व में आया। यह क्षेत्र चावल उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में लगभग 400 राइस मिलें हैं। इसके पूर्व यह बिक्रमगंज लोकसभा क्षेत्र के नाम से जाना जाता था।
ये भी पढ़ें- 2019 के महासमर में 29 महारथियों ने आधे से अधिक वोटों से जीता था रण, महागठबंधन को बड़ी मुश्किल से मिली थी एक जीत
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : बिहार में निषाद वोट की खींचतान, RJD क्या बढ़ा देगी JDU और BJP की टेंशन?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।