विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो'; भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति का वीडियो वायरल

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे पति की वफादारी पर ...और पढ़ें

ज्योति सिंह और पवन सिंह। (फाइल फोटो)

ज्योति सिंह और पवन सिंह। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ज्योति सिंह का वायरल वीडियो, पति की वफादारी पर तीखी टिप्पणी।

  2. पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से मांगी माफी, सुलह की चर्चा।

  3. पवन और ज्योति के बीच तलाक का मामला कोर्ट में जारी।

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर ज्योति सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे बिना नाम लिए अपने पति पवन सिंह पर तंज कसती दिख रही हैं।

वीडियो में ज्योति कहती नजर आ रही हैं कि पति चाहे पैसे वाला न हो, लेकिन वफादार (लॉयल) होना चाहिए, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो।

यह वायरल वीडियो दुर्गा पूजा के दौरान 'सिंदूर खेला' का है। वीडियो में ज्योति अपनी सहेलियों के साथ नजर आ रही हैं। जब उनकी एक दोस्त मां दुर्गा से प्रार्थना करते हुए कहती है कि ज्योति की मांग हमेशा भरी रहे, तो इस पर ज्योति तुरंत टोकते हुए कहती हैं कि हे माता, अच्छा पति मिले तभी मांग लाल करिएगा, वरना ऐसे ही ठीक है।

https://x.com/piyush_bebak_/status/2113653762946748844?s=20

आगे उन्होंने कहा कि पति वफादार होना चाहिए, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं। इसी दौरान उनके पास खड़ी एक अन्य महिला भी विवादास्पद टिप्पणी करती दिखती है।

अक्षरा सिंह से पवन सिंह ने मांगी थी माफी

ज्योति सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में पवन सिंह ने मुंगेर के एक दुर्गा पूजा कार्यक्रम के मंच से अपनी पूर्व सह-कलाकार अक्षरा सिंह से सरेआम माफी मांगी थी। पवन सिंह ने अक्षरा को 'बाबू' कहते हुए उनके माता-पिता से भी क्षमा याचना की थी और भविष्य में साथ काम करने के संकेत दिए थे। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते सुधरने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

पवन और ज्योति के बीच कोर्ट में चल रहा है केस

गौरतलब है कि पवन सिंह और उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से अनबन चल रही है और दोनों का तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है।

वहीं दूसरी ओर, पवन सिंह और अक्षरा सिंह का अतीत में अफेयर रहा था, लेकिन पवन की शादी के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद अक्षरा ने पवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अब ज्योति के इस नए वीडियो ने इस पूरे विवाद को फिर से गरमा दिया है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में पवन सिंह ने कहा 'सॉरी', फिर पटना के कार्यक्रम से वायरल हुआ अक्षरा का बयान