पवन सिंह का गाना 'पलंगिया सोने ना दिया' वायरल, 18 घंटे में 18 लाख मिले व्यूज
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म वांटेड का गाना पलंगिया सोने ना दिया खूब वायरल हो रहा है। इसे मात्र 18 घंटे में 18 लाख लोगों ने देखा है। ये साल का हिट गाना बताया जा रहा है।
पटना [जेएनएन]। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह की बहुचर्चित फिल्म वांटेड का एक गाना इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को मात्र 18 घंटे में 18 लाख लोगों ने देखा है। गाने के बोल हैं 'पलंगिया सोने ना दिया।'इस गाने को भोजपुरी फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।
इस गाने को पवन सिंह का साल 2018 का सबसे हिट गाना बताया जा रहा है। इस गाने को खुद पवन सिंह और इन्दू सोनाली ने गाया है। इसे पवन सिंह पर ही फिल्माया भी गया है। बता दें पवन सिंह भोजपुरी फिल्म वांटेड में दमदार पावर स्टार के रुप में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म में यंग एंग्री मैन के लुक में नजर आ रहे पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य और अमृता आचार्य नजर आएंगी। इस फिल्म के रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसे भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवी कहा जा रहा है।
भोजपुरी सिनेमा के हिट स्टार बन चुके पवन सिंह की इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद जताई जा रही है। पवन सिंह की इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को जल्द ही रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।
श्री जे सोहरता प्रोडक्शन बैनर तले बन रही इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है जसवंत कुमार और वीरेन्द्र कुमार यादव ने और इस फिल्म के डायरेक्टर हैं सुजीत कुमार सिंह। इस मूवी में एक्शन, रोमांस और बहुत अच्छे सीन्स हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आएंगी।