Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी सुपरस्टार Pawan Singh को बगावत पड़ी भारी! चुनाव के बीच गिरी गाज, फाइनल वार्निंग के बाद BJP ने लिया बड़ा एक्शन

    Updated: Wed, 22 May 2024 10:53 AM (IST)

    Bihar Politics पवन सिंह को बगावत भारी पड़ गई है। चुनाव के बीच भाजपा ने भोजपुरी सुपरस्टार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बता दें कि पवन सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से एनडीए कैंडिडेट उपेन्द्र कुशवाहा ने पर्चा भरा है। पवन सिंह भाजपा के सदस्य थे। काफी समय से पार्टी और पवन सिंह के बीच विवाद चल रहा था।

    Hero Image
    कारकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह

    डिजिटल टीम, पटना। Bihar Politics In Hindi काराकाट (Karakat Lok Sabha Seat) में 1 जून को मतदान होना है। इससे पहले भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार और काराकाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह (Pawan Singh) को बड़ा झटका लगा है। भाजपा (BJP) ने पवन सिंह पर बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा की तरफ से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में आप (पवन सिंह) एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। आपका यह कार्य दल विरोधी है। इससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है और पार्टी अनुशासान के विरुद्ध आपने यह काम किया है।

    उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं पवन सिंह

    आगे लिखा गया है कि आपको दल विरोधी इस कार्य के लिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है। यह पत्र अरविंद शर्मा की तरफ से जारी किया गया है। बता दें कि पवन सिंह काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यह सीट एनडीए में उपेन्द्र कुशवाहा के खाते में गई है। 

    पवन सिंह को भाजपा की तरफ से लगातार वार्निंग दी जा रही थी। भाजपा के तमाम नेता लगातार यह कह रहे थे कि पवन सिंह या तो मैदान से पीछे हट जाएं या पार्टी छोड़ दें। अंत में भाजपा की तरफ से यह कार्रवाई हुई।

    पवन सिंह को भाजपा ने पहले पश्चिम बंगाल के आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन निजी कारणों का हवाला देते हुए भोजपुरी सुपरस्टार ने टिकट वापस कर दी। इसके बाद, उन्होंने काराकाट से निर्दलीय प्रत्यक्षी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। 

    यह भी पढ़ें- 

    छठे चरण से आइएनडीआइए को अधिक उम्मीद, जीत हासिल करने के लिए झोंक दी पूरी ताकत; प्रचार के लिए आ रहीं प्रियंका गांधी

    Rohini Acharya छपरा में बूथ पर पहुंचीं तो क्या हुआ? साथ रहे RJD नेता ने बताई एक-एक बात, JDU को भी दिया क्लियर जवाब