विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rohini Acharya छपरा में बूथ पर पहुंचीं तो क्या हुआ? साथ रहे RJD नेता ने बताई एक-एक बात, JDU को भी दिया क्लियर जवाब

Published: Wed, 22 May 2024 10:32 AM (GMT+05:30)

Bihar Politics In Hindi जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने राजद नेता भोला यादव पर जमकर हमला बोला था। इसके बाद ...और पढ़ें

छपरा में बूथ पर मौजूद रोहिणी आचार्य
छपरा में बूथ पर मौजूद रोहिणी आचार्य

HighLights

  1. मुझ पर लगाए आरोप के लिए माफी मांगें नीरज- भोला यादव
  2. यह कार्रवाई हताशा और हार के डर से की गई- भोला यादव

राज्य ब्यूरो, पटना। Chapra News छपरा में चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। इस बीच, जदयू और राजद के बीच सियासी जंग छिड़ गई है। जदयू विधान पार्षद और प्रवक्ता नीरज कुमार के आरोप पर पूर्व विधायक भोला यादव ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि जदयू (JDU) नेता नीरज को मामूली सा सामान्य ज्ञान भी नहीं है। उन्होंने चुनाव मैनुअल भी ठीक से नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा कि मैनुअल कहता है कि उम्मीदवार के साथ चालक और तीन अन्य पार्टी नेता साथ घूमेंगे। इसकी विधिवत अनुमति भी निर्वाची पदाधिकारी देते हैं।

आरोप लगाने के पहले सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए- भोला यादव

Bihar News उन्होंने कहा कि सारण की राजद उम्मीदवार डॉ. रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) के साथ घूमने की अनुमति निर्वाची पदाधिकारी ने मुझे भी दी है और पदाधिकारी द्वारा जारी लाल रंग के पेपर वाहन पर चिपकाए हुए हैं। उन्हें किसी भी तरह के आरोप लगाने के पहले सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए।

भोला यादव ने कहा कि रोहिणी आचार्य के साथ वे बूथ नंबर 318 और 319 पर वोटर का हाल और पीठासीन पदाधिकारी से अब तक पड़े वोट की जानकारी लेने गए थे। उसी दौरान राजीव प्रताप रूडी के लोगों द्वारा हमला किया, गाली दी गई और तीन लोगों को गोलियां मारी गई।

उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई हताशा और हार के डर से की गई। उन्होंने कहा कि वे इसकी निंदा करते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि पीड़ित को न्याय मिले।

यह भी पढ़ें-

Rohini Acharya: 'अगर रोहिणी आचार्य को रोका जाता तो...', छपरा की चुनावी हिंसा पर बोली BJP

Rohini Acharya: 'रोहिणी आचार्य के साथ क्यों घूम रहे थे...', भोला यादव का नाम लेकर RJD पर भड़की जदयू