विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस ATM में रुपये नहीं निकलते, बनाए जाते हैं दाढ़ी और बाल; पटना का अनोखा सैलून

By Brij Bihari MishraEdited By: vyas Chandra
Published: Mon, 11 May 2026 11:54 AM (IST)

पटना के रूपसपुर स्थित विजय विहार कॉलोनी में एक एसबीआई एटीएम को सैलून में बदल दिया गया है। एटीएम का ...और पढ़ें

HighLights

  1. पटना में एसबीआई एटीएम बना सैलून।

  2. बाहरी सेटअप देख लोग पैसे निकालने आते।

  3. अंदर बाल-दाढ़ी बनते देख चौंक जाते।

बृज बिहारी मिश्र , दानापुर (पटना)।एसबीआई का एक एटीएम लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बाहर से पूरा सेटअप एटीएम का है। लोग कैश निकालने पहुंचते हैं तो वहां कुछ और दृश्‍य रहता है। 

उस एटीएम में सैलून चल रहा है। मामला पटना के रूपसपुर थाना के पास स्थित विजय विहार कालोनी की एक एटीएम का है। एटीएम खाली होने के बाद यहां सैलून का संचालन किया जाने लगा है, लेकिन बोर्ड और गेट एटीएम जैसा ही है। 

एटीएम का सेटअप देख पहुंचते हैं पैसे निकालने 

एटीएम का बोर्ड देखकर लोग पैसे निकालने के लिए जाते थे, वहां अब बाल-दाढ़ी बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों को अब भी यह पता नहीं है कि यहां एटीएम बंद हो चुका है। 

बाहर से देखने पर यह एटीएम की तरह ही दिखता है। असलियत का पता वहां पहुंचने पर चलता है। वहां पहुंचकर लोग चौंक जाते हैं।  

पहले यहां था एसबीआई का एटीएम 

बताया जाता है कि पूर्व में यहां एसबीआई का एटीएम था किसी कारणवश बैंक प्रबंधन ने वहां से एटीएम तो हटा दिया लेकिन उसका बोर्ड एवं बाहरी सेटअप ज्यों का त्यों छोड़ दिया गया।

बाद में मकान मालिक ने उसे एक सैलून संचालक को किराये पर दे दिया। उसने पुराने सेटअप में ही सैलून चलाना शुरू कर दिया।

atm board

(दुकान से हटाया जा रहा एटीएम का बोर्ड।)

स्‍थानीय लोगों को तो इस हकीकत का पता है, लेकिन बाहर वाले नहीं समझ पाते कि यहां एटीएम बंद हो चुका है। नतीजतन वे आते तो हैं, लेकिन निराशा हाथ लगती है। लेाग अचरज में पड़ जाते हैं।     

इधर मकान मालिक ने बताया कि छह माह से यह खाली था। अक्‍टूबर से किराया भी नहीं दिया। बैंक वाले बोर्ड भी नहीं ले गए। मामला सामने आने पर एसबीआई की ओर से कॉल आया। 

कहा गया कि बोर्ड नहीं हटाए। मकान मालिक ने कहा कि यह आप ही हटवा लें। उनलोगों ने कहा है कि जल्‍द आकर बोर्ड हटवा लेंगे।