Move to Jagran APP

चंद्रग्रहण के साथ पटनाइट्स ने ली सेल्‍फी, 55 साल बाद दिखा ऐसा नजारा

बुधवार की रात खास रात थी। 55 साल के बाद चंद्रमा अधिक चमकदार और बड़ा दिखायी दिया। पटना में इस चंद्रग्रहण के साथ सेल्‍फी की खास व्‍यवस्‍था की गई थी।

By Kajal KumariEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 09:19 AM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 10:51 PM (IST)
चंद्रग्रहण के साथ पटनाइट्स ने ली सेल्‍फी, 55 साल बाद दिखा ऐसा नजारा
चंद्रग्रहण के साथ पटनाइट्स ने ली सेल्‍फी, 55 साल बाद दिखा ऐसा नजारा

पटना [जेएनएन]। रोज दिखने वाला चंद्रमा 31 जनवरी को अधिक बड़ा व चमकदार दिखायी दिया। प्रकृति का यह अद्भुत नजारा देश के हर कोने में आसानी से देखा गया। इसे 'सुपर मून' कहा जाता है। यह इस साल का पहला चंद्रग्रहण था। इसके पहले ऐसा ग्रहण 55 साल पहले हुआ था। पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र में दूरबीन के माध्यम से शाम 6.30 बजे से नौ बजे तक इसे आम लोगों को दिखाया गया। इस बार चंद्रग्रहण के साथ लोगों को सेल्फी लेने का मौका भी दिया गया।

loksabha election banner

पृथ्वी सूर्य के चारों ओर व चंद्रमा पृथ्वी के चारों और दीर्घवृत्ताकार कक्षा में घूमता है। कई सालों के बाद एक ऐसा समय आता है जब तीनों एक ही लाइन में आ जाते है। ऐसे में पृथ्वी सूर्य के निकट है और चंद्रमा पृथ्वी के निकट हो जाते है। 31 जनवरी को चंद्रमा 14 प्रतिशत बड़ा और 39 प्रतिशत अधिक चमकदार दिखा।पृथ्वी की छाया से ढका रहा चंद्रमा

यह पूर्ण चंद्रग्रहण शाम 5.18 बजे आरंभ होकर रात 8.42 बजे खत्म हुआ। चंद्रमा शाम 6.21 बजे से रात 7.38 बजे तक पृथ्वी की छाया से ढका रहा।

क्या होता है चंद्रग्रहण

चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। इसमें सूर्य चंद्रमा के बीच पृथ्वी भी आ जाती है। इसलिए पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इसलिए जब हम यहां से चंद्रमा को देखते है तो चंद्रमा का एक भाग काला दिखायी देता है। इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है।

कहा पटना के कृष्ण विज्ञान केंद्र के अधिकारी ने

पटना के श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र के अधिकारी राम स्वरूप ने कहा कि 31 जनवरी को चंद्रमा अधिक बड़ा व चमकदार दिखा। हमारी कोशिश रही कि आम लोग भी इसको देखने के लिए विज्ञान केंद्र आएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.