राजधानी में 25, राज्य में 17 फीसद कम बारिश
खरीफ मौसम में अब तक बिहार में 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पटना जिले में 25 फीसद कमी है।
पटना । खरीफ मौसम में अब तक बिहार में 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। पटना जिले में 25 फीसद कमी रिकॉर्ड की गई है। बीते 10 वर्षो के दौरान मानसून की बारिश में संतुलन नहीं रहा है। असामान्य वर्षा अगस्त में जारी है।
बीते एक अगस्त से 10 अगस्त तक पटना में 81.7 एमएम सामान्य वर्षा होनी चाहिए थी लेकिन 106 एमएम रिकॉर्ड की गई। जून से अब तक 540 एमएम सामान्य बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 408.3 एमएम दर्ज की गई। अब तक बारिश में 25 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। राज्यभर में अब तक औसत 602 एमएम बारिश होनी चाहिए थी लेकिन यह 498.1 एमएम ही रिकॉर्ड की गई। राज्य में वर्षा 17 फीसद कम रही।
बिहार में देर से मानसून और सामान्य से कम वर्षा की अभी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकी है। जून-जुलाई के दौरान पटना में 450.3 एमएम सामान्य बारिश होती है लेकिन यह 299 एमएम रिकॉर्ड की गई। यह स्थिति सामान्य से 34 फीसद कम है।
--------
: जून-जुलाई में वर्षा (एमएम में) :
: जिला - सामान्य वर्षा - वर्षा रिकॉर्ड :
पटना - 450 - 299
नालंदा - 405 - 296
भोजपुर - 433 -306
बक्सर - 393 - 508
रोहतास - 358 - 285
कैमूर - 437 - 438
गया - 421 - 396
जहानाबाद - 362 - 285
अरवल - 352 - 198
नवादा - 431 - 352
औरंगाबाद - 407 - 361
सारण - 457 - 211
सिवान - 467 - 236
गोपालगंज - 457 - 351
मुजफ्फरपुर - 476 - 242
-------