Patna Weather Forecast : बिहार में धूप-छांव की रहेगी लुका-छिपी , स्थानीय कारणों से होगी हल्की व मध्यम बारिश
Patna Weather Forecast बिहार में कई स्थानों पर हल्की व मध्यम बारिश हो रही है। फिलहाल मानसून सक्रिय नहीं है। अचानक से आएंगे और बरस कर चले जाएंगे बादल । जानिए मौसम का हाल।
पटना, जेएनएन। Patna Weather Forecast : बिहार में मानसून ( Monsoon) फिलहाल सक्रिय नहीं है। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में स्थानीय कारणाें से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। पटना (Patna) में मंगलवार दिनभर गर्मी और उमस के बाद देर रात अच्छी बारिश हुई है। सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। हल्की बूंदा-बांदी (Light rain) हुई इसके बाद मौसम साफ है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मानसून के मौसम में स्थानीय कारणों से अचानक बारिश भरे बादल आते हैं और बरस कर चले जाते हैं। करीब तीन से चार घंटे पहले ऐसी बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसी बारिश के आसार पहले से नहीं होते। फिलहाल बुधवार को दोपहर तक नवादा, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज और सिवान में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले तीन दिनों तक राज्य में मानसून के सक्रिय रहने के आसार नहीं हैं। पूरे प्रदेश में आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई स्थानों पर हल्की तो कई जगह मध्यम बारिश (Moderate rain) भी होने की उम्मीद है।
स्थानीय कारणों से होगी हल्की व मध्यम बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी संजय कुमार के अनुसार बिहार में मानसून सक्रिय नहीं है। अगले तीन दिनों तक कई स्थानों पर स्थानीय कारणों से मध्यम या हल्की बारिश हो सकती है।मंगलवार को दक्षिण पूर्व बिहार को छोड़कर प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की और मध्यम बारिश हुई है। बुधवार को भी स्थानीय कारणों से कई जगह बारिश होने की संभावना है।
बिहार के चार प्रमुख शहराें का ऐसा रहेगा तापमान
बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 36.0 एवं न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा भागलपुर में अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम तापमान 27.0 , गया में अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 25.0 और पूर्णिया में अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरपुर और सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस डेहरी में रहा।