Move to Jagran APP

अशोक राजपथ पर हिंसक झड़प मामले में आरोपित 28 छात्र भेजे गए जेल

़15 आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Sep 2019 08:12 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 06:32 AM (IST)
अशोक राजपथ पर हिंसक झड़प मामले में आरोपित 28 छात्र भेजे गए जेल
अशोक राजपथ पर हिंसक झड़प मामले में आरोपित 28 छात्र भेजे गए जेल

पटना । अशोक राजपथ के लालबाग इलाके में सोमवार की रात हिसक झड़प और पथराव में स्थानीय अधेड़ व्यक्ति की हुई मौत के मामले में पीरबहोर थाने की पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के 28 आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में 43 लोगों को नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित कई अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार 15 आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

loksabha election banner

- - - - - -

: गंगा किनारे तक चली छापेमारी :

सोमवार की रात करीब एक बजे तीन थानों की पुलिस, दो एसपी, पांच डीएसपी और सैप के जवानों ने पटना यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टलों की घेराबंदी कर हर एक कमरे को खंगाला। रात दो बजे तक 20 आरोपित छात्रों को गिरफ्तार कर पीरबहोर थाने में लाया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपने साथियों के नाम बताए। पुलिस ने उनके बताए गए ठिकानों पर छापेमारी कर मंगलवार की सुबह आठ बजे तक कुल 28 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

- - - - - - -

: पांच घंटे बाद शव ले गई पुलिस :

जैसे ही पीयू के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़प में एक की मौत की सूचना मिली, एसएसपी गरिमा मलिक भी घटनास्थल पर पहुंच गई। झड़प में लालबाग निवासी शौकत की पत्थर लगने से मौत हो गई थी। करीब पांच घंटे बाद पुलिस घर से शौकत का शव एंबुलेंस में रख पीएमसीएच पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई।

-----------

: पीयू में हुआ विवाद सड़कों पर :

14 सितंबर को पीयू में मेस में खाने की कीमत को लेकर कुछ लड़कों में हिसक झड़प हो गई थी। घटना में शामिल कुछ छात्र अशोक राजपथ पर उतर गए और प्रदर्शन के दौरान राहगीर, दुकानदारों और मरीजों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस बीच कुछ छात्रों ने राहगीर की पिटाई करने के साथ ही वहां से गुजर रही युवती के साथ दु‌र्व्यवहार किया। तब स्थानीय लोगों ने छात्रों के दु‌र्व्यवहार का विरोध किया। कुछ छात्रों को पकड़कर थाना पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में ऋषि नाम के छात्र को पुलिस ने जेल भेज दिया। इससे नाराज और वर्चस्व दिखाने को सोमवार की देर शाम पीयू के दर्जनों छात्र विश्वविद्यालय गेट से सड़क पर आ गए और स्थानीय दुकानदार की पिटाई करने के बाद पथराव करने लगे। बम और फायरिग कर दशहत फैलाने लगे। इसी दौरान पत्थर लगने से शौकत की मौत हो गई और हंगामा बढ़ गया।

- - - - - - - - -

: इन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी :

पीरबहोर थाने में इस मामले में कांड संख्या 486/19 में दर्ज आरोपितों के खिलाफ आइपीसी की धारा 147/148/149/341/323/307 और 302 एवं 27 आ‌र्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी हुई।

- - - - - - - -

: इन लोगों पर दर्ज हुआ है केस :

-विनीत कुमार पुत्र रविंद्र यादव निवासी अरवल (नूतन हॉस्टल)

- विवेक कुमार पुत्र अविनाश कुमार निवासी नवादा (नूतन हॉस्टल)

- राजवीर राज पुत्र शिवलाल पासवान निवासी नालंदा (मिंटो हॉस्टल)

- संकेत नंदन पुत्र संजय कुमार निवासी सहरसा (नूतन हॉस्टल)

- विशाल कुमार पुत्र राजमोहन राय निवासी दुल्हिनबाजार (जैक्सन हॉस्टल)

- आकाश कुमार पुत्र संजीव कुमार निवासी समस्तीपुर (नूतन हॉस्टल)

- राहुल राज पुत्र देव नारायण प्रसाद निवासी मधुबनी (नूतन हॉस्टल)

- पंकज कुमार गुप्ता पुत्र कमलेश कुमार निवासी गया (नूतन हॉस्टल)

- देवराज पुत्र श्रीकांत निवासी वैशाली (नूतन हॉस्टल)

- अंकित कुमार पुत्र अरुण कुमार शर्मा निवासी खुसरूपुर (नूतन हॉस्टल)

- वरुण कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी भोजपुर (नूतन हॉस्टल)

-विशाल कुमार पुत्र किशन कुमार निवासी वैशाली (महेंद्रू ट्रेनिंग स्कूल)

- शैलेश सौरभ पिता उमेश कुमार निवासी बेगूसराय (महेंद्रू ट्रेनिंग स्कूल)

- हरिओम कुमार पुत्र सूर्यदेव प्रसाद निवासी शिवहर (जैक्सन हॉस्टल)

- अभिमन्यु कुमार पुत्र अर्जुन कुमार निवासी धनरुआ (जैक्सन हॉस्टल)

- अमरकांत पुत्र अशोक कुमार निवासी खगड़िया (मिंटो हॉस्टल)

- बजरंग तिवारी पुत्र पप्पू तिवारी निवासी कैमूर (नूतन हॉस्टल)

- अमित कुमार पुत्र नारायण प्रसाद निवासी सुपौल (नूतन हॉस्टल)

- राज गौरव पुत्र सुभाष चौरसिया निवासी नालंदा (नूतन हॉस्टल)

- वरुण कुमार पुत्र अजय प्रसाद निवासी नालंदा (नूतन हॉस्टल)

- दीपक कुमार पुत्र गोपाल यादव निवासी शेखपुरा (मिंटो हॉस्टल)

- आयुष कुमार पुत्र रामबदन दास निवासी समस्तीपुर (बजरंगीपुर गुलजारबाग)

- दयानंद चौधरी पुत्र केदारनाथ चौधरी निवासी भोजपुर (बाजार समिति)

- विकास कुमार पुत्र हरदेव राम निवासी वैशाली (नूतन हॉस्टल)

- रामकुमार मेहता पुत्र रसिक लाल मेहता निवासी सुपौल (नूतन हॉस्टल)

- आशुतोष कुमार उर्फ गोलू पुत्र प्रदीप कुमार निवासी भोजपुर (जैक्सन हॉस्टल)

- अभिनंदन कुमार पुत्र पंकज शर्मा निवासी सीतामढ़ी (मिंटो हॉस्टल)

- - - - - - -

: प्राथमिकी में दर्ज है इनका नाम भी :

पीयू के छात्र नेता मणिकांत मणि सहित अंशुमान यादव उर्फ पंकज यादव, मनीष यादव, संदीप कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार, नील यादव, रवि प्रकाश, कवि प्रकाश, कन्नी ठाकुर, आर्यन राज उर्फ कर्ण, नितिन उर्फ अंगद, ऋषभ राज उर्फ रचित, सत्यम उर्फ जॉन उर्फ ईशान वरुण, चंदन कुमार सहित 150 अज्ञात छात्रों पर मामला दर्ज हुआ है।

- - - - - - - - -

इनसेट : जैक्सन हॉस्टल में मिलीं दो पिस्टल :

पुलिस ने दो मामलों में केस दर्ज किया है। पहला बवाल में मारे गए शौकत के भाई ने दर्ज कराया है। जबकि दूसरा केस जैक्सन हॉस्टल में छापेमारी के दौरान दो पिस्टल मिलने के मामले में पुलिस ने अपने बयान पर किया है। सोमवार की रात जब पुलिस ने पीयू के पांच हॉस्टलों में छापेमारी की तब जैक्सन हॉस्टल के दो कमरों में दो पिस्टल बरामद हुई थीं। इसके अलावा हॉस्टल में लाठी, डंडे और काफी संख्या में हॉकी स्टिक भी पुलिस ने बरामद की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.