Move to Jagran APP

पीयू में 30 को दीक्षांत समारोह, बेटियों को 42 में 31 गोल्ड

पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 30 मई को होगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 09:48 PM (IST)
पीयू में 30 को दीक्षांत समारोह, बेटियों को 42 में 31 गोल्ड
पीयू में 30 को दीक्षांत समारोह, बेटियों को 42 में 31 गोल्ड

पटना । पटना विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 30 मई को होगा। इसमें सत्र 2016-18 के लगभग 1800 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। कुलपति प्रो. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह गांधी मैदान स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा। मुख्य अतिथि के लिए कई नामचीन हस्तियों से संपर्क किया जा रहा है। कुलाधिपति दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। सत्र 2015-17 का दीक्षांत समारोह इसी साल 20 जनवरी को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी मौजूद थे।

loksabha election banner

परीक्षा नियंत्रक प्रो. आरके मंडल ने बताया कि सत्र 2016-18 में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची वेबसाइट (www. श्चड्डह्लठ्ठड्डह्वठ्ठद्ब1द्गह्मह्यद्बह्ल4.ड्डष्.द्बठ्ठ) पर अपलोड है। सूची के संबंध में आपत्ति 14 मई तक स्वीकार की जाएगी। 42 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे। इनमें 31 छात्राएं और 11 छात्र हैं। मानविकी संकाय में 10 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे। इनमें छह छात्राओं ने अपने नाम किए हैं। सोशल साइंस के 15 गोल्ड मेडल में छात्र चार ही अपने नाम कर सके हैं। विज्ञान संकाय में भी बेटियों ने बाजी मारी है। 13 में से 11 गोल्ड मेडल छात्राओं ने अपने नाम किए हैं। कॉमर्स में एक गोल्ड मेडल छात्र व एक छात्रा ने अपने नाम किया है। फैकल्टी ऑफ लॉ तथा फैकल्टी ऑफ एजुकेशन का गोल्ड मेडल भी छात्राओं की झोली में ही गया है। सत्र 2015-17 में 39 गोल्ड मेडल में 24 छात्राओं ने अपने नाम किया था।

: खरे सोने के लिए करना होगा इंतजार :

पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 कैरेट सोने के 'गोल्ड मेडल' के लिए पूर्ववर्ती छात्रों से अनुदान के लिए आह्वान किया था। कई विषयों में 'गोल्ड' मेडल देने के लिए पूर्ववर्ती छात्रों ने संपर्क भी किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि अगले साल से अधिसंख्य छात्रों को 22 कैरेट सोने का गोल्ड मेडल मिले इसके लिए प्रयास जारी हैं।

- - - - - - - -

: टॉपर्स की सूची :

फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज

रुचि कुमारी शर्मा - हिंदी

छवि - अंग्रेजी

अंजलि कुमारी - संस्कृत

पंकज कुमार - मैथिली

मुनमुन दास - बागला

मो. फहीम अहमद अंसारी - अरेबिक

मो. आसिम - पर्सियन

होजायफा शकील - उर्दू

अजीत कुमार - दर्शनशास्त्र

सोनम राज - एमजेएमसी

-----

: फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस :

पूजा कुमारी - इतिहास

चेतन कुमार - पॉलिटिकल साइंस

पूजा कुमारी - होम साइंस

प्रियंका चौबे - एंशिएंट हिस्ट्री एंड आर्कियोलॉजी

श्रेया संगम - सोशियोलॉजी

पूजा प्रिया - इकोनॉमिक्स

मुग्धा मोहिनी - इकोनॉमिक्स

नाजिया अंजुम - साइकोलॉजी

अंजलि राज - पीएमआईआर

पवन कुमार - रूरल स्टडीज

मधुमाला कुमारी - सोशल वर्क

कंचन कुमारी - म्यूजिक

दीपक कुमार - वीमेंस स्टडीज

अनुपम अभिषेक नारायण - एमलिस

- - - - - -

: फैकल्टी ऑफ साइंस :

रंजीत कुमार - फिजिक्स

नेहा आशिक - केमेस्ट्री

प्रिया पाडेय - जूलॉजी

रोजलीना मिंज - जूलॉजी

चादनी श्रीकृष्णा - बॉटनी

आदिला अली - जियोलॉजी

आकाश कुमार - मैथ्स

मारिया समरीन - स्टैटिस्टिक्स

कुसुम कुमारी - बायोकेमेस्ट्री

निभा सिंह - बायोटेक्नोलॉजी

साइमा अंजुम - इन्वायरमेंटल साइंस

प्रियंका झा - हर्बल केमेस्ट्री

कुमारी शिल्पी - एमसीए

- - - - -

: फैकल्टी ऑफ कॉमर्स :

शिवानी आनंद - कॉमर्स

अनुज कुमार - एमबीए : फैकल्टी ऑफ लॉ :

श्रेया - एमबीए : फैकल्टी ऑफ एजुकेशन :

पुष्पा कुमारी - एमएड

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.