विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में 5 घंटे तक रहा भीषण जाम, छात्रों के प्रदर्शन से थमी शहर की रफ्तार; मंत्री-विधायक भी फंसे 

Published: Wed, 22 Jul 2026 10:44 PM (IST)

पटना में बुधवार को एक प्रदर्शन के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पांच घंटे तक ठप रही, जिससे आम जनता ...और पढ़ें

पटना में जाम। फोटो जागरण

पटना में जाम। फोटो जागरण

HighLights

  1. प्रदर्शन के कारण पटना में पांच घंटे का भीषण जाम।

  2. मंत्री, विधायक और आम जनता भी जाम में फंसे।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर स्थिति संभाली।

जागरण संवाददाता, पटना। प्रदर्शन के चलते बुधवार को शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। सुबह 12 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक प्रमुख मार्गों पर पहिए थमे रहे, जिससे आम लोगों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रदर्शन के प्रभाव से डाकबंगला चौराहा, गांधी मैदान, स्टेशन रोड, एग्जिबिशन रोड और एसपी वर्मा रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों के कारण नेहरू पथ, बोरिंग रोड, अशोक राजपथ और बारी पथ जैसे व्यस्त इलाकों में भी स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

देखते ही देखते शहर के मध्य हिस्से का संपर्क बाकी इलाकों से कट गया। इस पांच घंटे लंबे जाम में न केवल आम नागरिक और एंबुलेंस फंसे रहे, बल्कि कई मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां भी घंटों रेंगती नजर आईं।ॉ

रूट डायवर्जन से मिली थोड़ी राहत

यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला। भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर यातायात को तत्काल प्रभाव से डायवर्ट किया गया।

ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई और वैकल्पिक रास्तों से वाहनों को निकालने के प्रयासों के बाद ही शाम ढलते-ढलते स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी। हालांकि, पांच घंटे तक चले इस गतिरोध ने शहर की ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार छात्र आंदोलन: 6 घंटे तक युद्ध क्षेत्र बना रहा पटना, बेबस नजर आई पुलिस; बैरिकेडिंग लेकर भागे प्रदर्शनकारी