विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना में बनेंगे 11 नए वेंडिंग जोन, बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल तक विकसित होगी पार्किंग

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:21 PM (GMT+05:30)

पटना नगर निगम 261.84 करोड़ रुपये की लागत से 11 नए वेंडिंग जोन, पार्किंग, वाणिज्यिक परिसर और अन्य विकास कार्य ...और पढ़ें

पटना में बनेंगे 11 नए वेंडिंग जोन, बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल तक विकसित होगी पार्किंग (AI Generated Image)

पटना में बनेंगे 11 नए वेंडिंग जोन, बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल तक विकसित होगी पार्किंग (AI Generated Image)

HighLights

  1. पटना में 261.84 करोड़ के विकास कार्य होंगे।

  2. 11 नए वेंडिंग जोन और पार्किंग स्थल बनेंगे।

  3. अतिक्रमण घटेगा, शहर की सुंदरता बढ़ेगी, आय भी।

जागरण संवाददाता, पटना। नगर निगम अपने स्वामित्व और अधीनस्थ जमीनों के साथ पुल के नीचे के स्थानों पर वेंडिंग जोन, वाणिज्यिक परिसर, सामुदायिक भवन, विवाह भवन, होटल और पार्किंग विकसित करेगा। इसके लिए कुल 261.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

योजनाओं के लिए राशि नगर निगम म्यूनिसिपल बांड के माध्यम से जुटाएगा। योजना के तहत बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल तक पार्किंग बनेंगी। साथ ही वेंडिंग के लिए दुकानें भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा 11 वेंडिंग जोन भी बनाए जाएंगे।

इसका उद्देश्य सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले स्थानीय दुकानदारों को व्यवस्थित जगह उपलब्ध कराना है। इससे सड़क पर अतिक्रमण कम होगा और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। साथ ही शहर की सुंदरता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

नगर निगम की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार कुल 15 स्थानों पर 18 कार्य कराए जाएंगे। इनमें 11 वेंडिंग जोन के अलावा दो मैरिज हॉल, एक पार्किंग, एक वाणिज्यिक परिसर, एक होटल और एक सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।

दस स्थानों पर नगर निगम, चार स्थानों पर पथ निर्माण विभाग तथा एक स्थान पर आवास बोर्ड की जमीन चिह्नित की गई है।

नगर निगम का मानना है कि सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से दुकानें लगने के कारण कई इलाकों में पैदल चलने और वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। वेंडिंग जोन तैयार होने के बाद फुटपाथी दुकानदारों को एक स्थान पर व्यवस्थित किया जा सकेगा।

इससे दुकानदारों को भी स्थायी और बेहतर जगह मिलेगी। म्यूनिसिपल बांड से 200 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्रस्ताव है। शेष राशि अर्बन चैलेंज फंड से लेने पर मंथन चल रहा है।

नगर निगम की आय भी बढ़ेगी

वेंडिंग जोन और अन्य परिसरों के निर्माण से नगर निगम की आय भी बढ़ेगी। दुकानों और वाणिज्यिक परिसरों के व्यवस्थित संचालन से निगम को किराये और अन्य माध्यमों से राजस्व प्राप्त होगा।

प्रस्तावित सभी 15 योजनाओं के लिए तकनीकी के साथ ही सशक्त स्थाई समिति की बैठक में स्वीकृति मिल चुकी है। अब तकनीकी अनुमोदित राशि के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति और म्यूनिसिपल बांड से योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

किसकी जमीन जगह योजना लागत (रुपये में)
आरसीडी वार्ड एक में मछली बाजार के पास वेंडिंग जोन 1,80,64,300
नगर निगम वार्ड 27 में अंटा घाट के पास वेंडिंग जोन 21,64,22,700
आरसीडी बोरिंग रोड चौराहा से राजापुर पुल तक पार्किंग व वेंडिंग दुकानें 11,83,96,900
नगर निगम राजापुर पुल के पास वाणिज्यिक परिसर 16,31,88,500
नगर निगम वार्ड चार में शेखपुरा मोड़ के पास होटल 24,35,47,700
नगर निगम वार्ड 11 में बेउर मोड़ के पास वेंडिंग 30,41,02,200
आवास बोर्ड वार्ड 34 में मछली मार्केट टेंपो स्टैंड कंकड़बाग के पास वेंडिंग जोन 18,24,31,200
नगर निगम वार्ड 50 स्थित मुसल्लहपुर हाट में वेंडिंग जोन व विवाह भवन 13,56,20,500
नगर निगम वार्ड 43 में प्रेमचंद गोलंबर के पास विवाह भवन 26,41,77,200
नगर निगम वार्ड 43 में बहादुरपुर के पास वेंडिंग जोन 19,42,33,700
नगर निगम वार्ड 49 में एनआइटी मोड़ के पास वेंडिंग जोन 43,80,11,600
आरसीडी वार्ड 54 में डंका के पास वेंडिंग जोन 8,48,23,300
आरसीडी वार्ड 53 में गायघाट के पास वेंडिंग जोन 2,31,88,900
नगर निगम वार्ड 57 में मीना बाजार के पास वेंडिंग जोन और सामुदायिक भवन 12,94,30,300
नगर निगम वार्ड 62 स्थित गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ में सती चौराहा के पास वेंडिंग जोन 10,28,00,100

28.07 लाख से सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे बनेगी पार्किंग

जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर सिविल कोर्ट के बगल में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय के पीछे खाली जमीन को समतल कर पार्किंग बनाई जाएगी। वार्ड 39 में प्रस्तावित पार्किंग के निर्माण पर 28.07 लाख रुपये खर्च होंगे।

स्थल निरीक्षण के बाद अभियंताओं ने इसका प्राक्कलन तैयार किया है। योजना को सक्षम प्राधिकार से तकनीकी अनुमोदन मिल चुका है। सशक्त स्थायी समिति ने भी योजना को स्वीकृति दे दी है।

यह भी पढ़ें- सोनपुर एयरपोर्ट से इंद्रपुरी जलाशय तक बदलेगी तस्वीर, सोन-फल्गु लिंक के लिए भी केंद्र से मांगे 996 करोड़

यह भी पढ़ें- पाटलिपुत्र टाउनशिप बनेगी बिहार का नया आर्थिक हब, तैयार होगा मास्टर प्लान; 28 सितंबर तक प्रस्ताव