विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गर्मी की छुट्टियों में पटना के बच्चों का 'क्रिएटिव' धमाल, 40 अलग-अलग विधाओं से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

Published: Wed, 03 Jun 2026 08:10 AM (IST)

पटना में गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा समर कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। ...और पढ़ें

40 अलग-अलग विधाओं से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

40 अलग-अलग विधाओं से रूबरू हो रहे प्रतिभागी

HighLights

  1. पटना में बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन।

  2. 40 से अधिक कला विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा।

  3. टेराकोटा, कहानी लेखन, एआई जैसी नई चीजें सीख रहे।

जागरण संवाददाता,पटना। गर्मी की छुट्टियों को उपयोगी और यादगार बनाने को लेकर विभिन्न संस्थानों की ओर से समर कैंप का आयोजन किया गया है। बच्चों को खेल-खेल में कला, संगीत की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। बच्चों के लिए चित्रकला, हस्तकला, नृत्य, गायन, योग, कंम्प्यूटर, कहानी लेखन के बारे में अवगत कराया जा रहा है। 

प्रशिक्षक प्रतिभागियों को नई तकनीक और रचनात्मक तरीकों से परिचित करा रहे हैं। मंगलवार को बिहार संग्रहालय की ओर से पहली बार समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कैंप के पहले दिन प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार पिंटू प्रसाद से टेराकोटा कला का प्रशिक्षण ले रहे हैं। 

बच्चे कला की बारीकियों से अवगत हो रहे

वहीं लेखक ध्रुव कुमार से कहानी लेखन के बारे में अवगत हो रहे हैं। स्वर्ण पदक प्राप्त कलाकार हेमंत कुमार पटना संग्रहालय में मुखौटा निर्माण की गतिविधियों से परिचित करा रहे हैं। बच्चे कला की बारीकियों से अवगत होने के साथ संग्रहालय भ्रमण कर बाल दीर्घा में प्रदर्शित कलाकृतियों को छूने के साथ जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। 

संग्रहालय के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि सात जून तक बच्चों को विभिन्न विधाओं के बारे में अवगत कराया जाएगा। मौके पर पद्मश्री से सम्मानित सुधा वर्गीज, संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा, प्रभारी अपर निदेशक प्रशासन रणवीर सिंह राजपूत, उप निदेशक मौमिता घोष, कला शिल्प महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। 

तीसरे दिन नृत्य और अभिनय की बारीकियों का प्रशिक्षण

वहीं, बिहार प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन एवं कला जागरण की ओर से समर कैंप के तीसरे दिन नृत्य और अभिनय की बारीकियों से प्रशिक्षकों ने अवगत कराया। बिहार बाल भवन किलकारी की ओर से चक धूम-धूम समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों को विभिन्न कलाओं से प्रशिक्षकों ने अवगत कराया। 40 अलग-अलग विधाओं से प्रतिभागियों को परिचित कराया जा रहा है। 

खेल-खेल में बच्चों को तकनीक और भविष्य की कला एआई की बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। लेखन कला के दौरान बच्चों को शब्द और उसकी महत्ता से परिचित कराया जा रहा है।