विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना: स्कूल-कॉलेजों में दुर्गा पूजा की छुट्टी, 22 अक्टूबर के बाद शुरू होगी पढ़ाई

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:43 AM (IST)

पटना विश्वविद्यालय, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित हो गई है, शिक्षण कार्य 22 अक्टूबर से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पटना में स्कूल-कॉलेजों में दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित।

  2. 22 अक्टूबर से शुरू होगा शिक्षण कार्य और हॉस्टल आवंटन।

  3. 26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा 'सुरक्षित बचपन अभियान'।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय सहित सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार से दुर्गा पूजा की छुट्टी घोषित हो गई। अब शिक्षण संस्थानों में 22 अक्टूबर से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा।

इसके बाद दोनों विश्वविद्यालयों में आठ से 16 नवंबर तक दीपावली और छठ पूजा की छुट्टी घोषित हो जाएगी। स्कूलों में दीपावली और छठ पूजा की छुट्टी आठ नवंबर से संभावित है।

इधर, दुर्गा पूजा की छुट्टी के बाद पटना विश्वविद्यालय में यूजी में नामांकन लिए विद्यार्थियों को हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

डीएसडब्ल्यू प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि 22 अक्टूबर छात्रावास के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिया जाएगा।

दुर्गा पूजा की छुट्टी के दौरान भी पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान छात्रावास के लिए आवेदन किया जा सकता है। जरूरत पड़ी तो आवेदन की तिथि बढ़ाई जा सकती है।

26 से 31 अक्टूबर तक चलेगा सुरक्षित बचपन अभियान

पटना के चयनित राजकीय और राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 26 से 31 अक्टूबर तक सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पाक्सो), 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने इस संबंध में सभी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया है।

उन्होंने अभियान के दौरान बाल मित्र संस्था के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा है। इस संबंध में पटना सदर, दानापुर और फुलवारीशरीफ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें- ब‍िहार : असली शिक्षक बकाये के लिए काटते रहे चक्कर, नकली शिक्षिका का दो महीने में बेड़ा पार; खाते में पहुंचे 6.74 लाख

यह भी पढ़ें- ब‍िहार : असली शिक्षक बकाये के लिए काटते रहे चक्कर, नकली शिक्षिका का दो महीने में बेड़ा पार; खाते में पहुंचे 6.74 लाख