विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-गया में स्कूलों पर नया नियम लागू; छोटे बच्चों की क्लास टाइमिंग बदली

Published: Tue, 21 Apr 2026 09:37 AM (IST)

भीषण गर्मी के कारण पटना और गया के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। पटना में कक्षा 5 ...और पढ़ें

बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए बदला गया समय। प्रतीकात्‍मक फोटो

बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए बदला गया समय। प्रतीकात्‍मक फोटो

जागरण टीम, पटना। मौसम का मिजाज तल्‍ख है। जनजीवन पर इसका व्‍यापक असर पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर आवागमन कम रहता है। गर्मी को देखते हुए पटना, गया आदि जिलों में स्‍कूलों का समय बदला गया है। 

जिला‍धिकारी डाॅ. त्यागराजन एसएम ने इस बाबत आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पांचवीं तक की कक्षा का संचालन दोपहर 12.30 बजे तक ही होगा। 

बच्‍चों की सेहत को देखते हुए फैसला 

सरकारी-निजी स्कूल, प्री-स्कूल व और आंगनबाड़ी केंद्रों में 12.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई है।  डीएम ने कहा कि अत्यधिक गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। 

ऐसे में एहतियातन समय बदलने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश 21 अप्रैल 25 अप्रैल तक के लिए जारी किया गया है।

जिला प्रशासन ने इस निर्देश का सख्ती से पालन करने को कहा है। डीएम ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को तेज धूप में बाहर भेजने से बचें और पर्याप्त पानी व हल्का भोजन देना सुनिश्चित करें। 

गया में 30 अप्रैल तक के लिए आदेश 

गया जि‍ला प्रशासन ने भी ऐसा ही आदेश दिया है। बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी ने सभी विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन को लेकर नया आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों ,प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं कोचिंग संस्थान में कक्षा 5वीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर दोपहर 12:30 बजे के बाद प्रतिबंध रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विद्यालय प्रबंधन को इस आदेश का सख्ती से पालन करना होगा और उसी के अनुरूप कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करना होगा। यह आदेश 21 अप्रैल से लागू होकर 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा।