Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Patna-Ranchi Vande Bharat: पटना से दूसरी बार रवाना हुई ट्रेन, 27 जून को PM मोदी रांची से दिखाएंगे हरी झंडी

    By Chandra ShekharEdited By: Aditi Choudhary
    Updated: Sun, 18 Jun 2023 09:05 AM (IST)

    रविवार को दूसरे ट्रायल रन के तहत वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह सात बजे हटिया के लिए रवाना हुई। ट्रेन के किराये के निर्धारण को लेकर अभी भी संशय के बादल घिरे हुए हैं। रेलवे की ओर से आधिकारिक रुप से किराया जारी नहीं किया गया है।

    Hero Image
    27 जून को रांची से पटना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी। जागरण

    पटना, जागरण संवाददाता। पटना से रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दूसरे ट्रायल के लिए हटिया रवाना हुई। पहली बार में इसका ट्रायल रांची तक लिया गया था। अब यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी। पटना से हटिया के बीच यह ट्रेन जहानाबाद, गया , कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, मेसरा व रांची स्टेशन पर रुकेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार को ट्रायल के तहत वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से सुबह सात बजे रवाना हुई। इसके बाद जहानाबाद, और गया पहुंची। कोडरमा में 9.35 बजे ट्रेन के पहुंचने का समय है। इसके बाद 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा, 13.00 बजे रांची और 13.20 बजे हटिया पहुंचेगी। यह ट्रेन 385 किमी की दूरी 6 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। इसकी औसत गति 61.60 किमी प्रति घंटे की होगी।

    वापसी में यह 15.55 बजे हटिया से पटना जंक्शन के लिए प्रस्थान करेगी। 16.10 बजे रांची पहुंचेगी और पांच मिनट रुककर 16.15 बजे प्रस्थान करेगी। 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.23 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया पहुंचेगी। गया में दस मिनट रुककर 20.55 बजे प्रस्थान करेगी और 21.28 बजे जहानाबाद व 22.10 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

    रांची से यात्रियों को लेकर रवाना होगी ट्रेन

    पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि वंदे भारत का उद्घाटन रांची स्टेशन से किया जाएगा। पहली बार रांची से यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। ट्रायल के दौरान यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं है। पूर्व मध्य रेल प्रबंधन की ओर से जारी ताजा आदेश के मुताबिक, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को चलेगी। मंगलवार को इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस राजेंद्र नगर कोचिंग कांप्लेक्स में ही किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री मोदी करेंगे ट्रेन का उद्घाटन

    सुरक्षा व संरक्षा मामले में राजेंद्र नगर कोचिंग कांप्लेक्स व पटना जंक्शन को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, अभी तक पूर्व मध्य रेल उद्घाटन की तिथि को स्पष्ट नहीं कर पा रही है। पूर्व मध्य रेल के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को संभावित है।

    वंदे भारत के किराए को लेकर संशय बरकरार

    ट्रेन के किराये के निर्धारण को लेकर अभी भी संशय के बादल घिरे हुए हैं। रेलवे की ओर से आधिकारिक रुप से किराया जारी नहीं किया गया है। वंदे भारत के किराये का स्लैब के हिसाब से पटना से हटिया का एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1760 रुपये, जबकि एसी चेयरकार को किराया 890 रुपये हो सकता है। हालांकि, इस किराये में भोजन को शामिल नहीं किया गया है। ट्रायल रन सफल होने के बाद किराया भी जारी कर दिया जाएगा।