विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटना-रांची वंदे भारत का इंतजार खत्म: 27 जून को उद्घाटन, 28 से हर रोज चलेगी ट्रेन; जानें किराया से समय तक सबकुछ

By Niraj KumarEdited By: Aditi Choudhary
Published: Sun, 25 Jun 2023 08:55 AM (IST)

पटना से रांची के बीच चलने वाली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को रांची में किया जाएगा। ...और पढ़ें

वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को, 28 से नियमित परिचालन। जागरण
वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को, 28 से नियमित परिचालन। जागरण

पटना, जागरण संवाददाता। पटना से रांची के बीच चलने वाली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून को रांची में किया जाएगा। इसके बाद 28 जून से ट्रेन संख्या 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जाएगा।  यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में प्रतिदिन चलाई जाएगी। 

यह ट्रेन छह घंटे से भी कम समय में (5 घंटे 55 मिनट में) रांची से पटना पहुंच जाएगी। वहीं पटना से रांची पहुंचने में ट्रेन को पूरे छह घंटे लगेंगे। किराया भी तय कर दिया गया है। 27 जून को उद्घाटन स्वरूप रांची से 10.30 बजे सुबह खुलेगी।

यह ट्रेन मेसरा, बरकाकाना, चरही, हजारीबाग, कोडरमा, पहाड़पुर, जहानाबाद रुकते हुए 4.25 बजे शाम पटना जंक्शन पहुंचेगी। इसमें अभी आठ कोच होंगे। 28 जून से वंदे भारत अपने निर्धारित समय शाम 4 बजकर 15 मिनट पर रांची से पटना के लिए रवाना होगी।

28 जून : रांची से पटना 

स्टेशन आगमन (बजे) प्रस्थान (बजे)
रांची --- 16.15
मेसरा 16.35 16.37
बरकाकाना 17.30 17.35
हजारीबाग टाउन 18.30 18.32
कोडरमा 19.30 19.32
गया 20.45 20.55
पटना 22.05 ...

पटना से सुबह सात बजे खुलेगी वंदे भारत 

वहीं, वंदे भारत ट्रेन पटना से सुबह सात बजे 28 जून से खुलेगी। 8.25 में यह ट्रेन गया, 9.35 में कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 12.20 मेसरा होते हुए एक बजे रांची पहुंचेगी। वहीं, वापसी में यह ट्रेन 4.15 बजे दिन में रांची से खुलेगी और 10.05 बजे पटना जंक्शन पर पहुंचेगी। 

पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का किराया जानने को लेकर भी लोगों में उत्सुकता थी। बता दें कि पटना से रांची के बीच एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 रुपये और चेयर कार का 1175 रुपये होगा। वहीं, पटना से गया के बीच चेयर कार का किराया 650 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1070 रुपये होगा।

पटना से 

(राशि रु. में)

चेयर कार एक्जीक्यूटिव
रांची  1175 2110
कोडरमा 770 1320
बरकाकाना 1065 1890
हजारीबाग 910 1600
गया 650 1070

इस ट्रेन को लेकर यात्रियों में काफी उत्साह है। इस ट्रेन की गति एवं सुविधाएं यात्रियों को काफी आकर्षित करती हैं। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बिहार से झारखंड जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन से विशेष सुविधा होगी।