विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के 6 ROB नक्शों पर रेलवे ने जताई आपत्ति, NHAI को लौटाए प्रस्ताव

Published: Sat, 17 Oct 2026 07:23 PM (IST)

पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में रेलवे ने 6 रोड ओवरब्रिज (आरओबी) के नक्शों पर आपत्ति जताते हुए उन्हें NHAI ...और पढ़ें

पटना-पूर्णिया एक्‍सप्रेस वे के आरओबी के नक्‍शे में तकनीकी अड़चन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

पटना-पूर्णिया एक्‍सप्रेस वे के आरओबी के नक्‍शे में तकनीकी अड़चन। सांकेत‍िक तस्‍वीर

HighLights

  1. रेलवे ने पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के 6 ROB नक्शे लौटाए।

  2. NHAI को तकनीकी आपत्तियों के साथ प्रस्ताव वापस मिले।

  3. दो संशोधित ROB नक्शों की जांच प्रक्रियाधीन है।

जागरण संवाददाता, पटना। पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण में रेलवे से संबंधित रोड ओवरब्रिज (ROB) के नक्शों की स्वीकृति की प्रक्रिया में तकनीकी अड़चन दूर करने के प्रयास किए जा रहे है।

17 अक्टूबर तक रेलवे को मिले आठ प्रस्तावों में से छह के जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) पर आपत्तियां दर्ज कर उन्हें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को वापस भेज दिया गया है।

वहीं, दो आरओबी के संशोधित नक्शों की जांच अभी जारी है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र के अनुसार, चार अगस्त को प्राप्त छह प्रस्तावों को सितंबर में अलग-अलग तारीखों पर आपत्तियों के साथ लौटाया गया।

सितंबर में छह प्रस्ताव लौटाए गए

इनमें एक्सप्रेसवे के शुरुआती बिंदु से 71.225 और 140.610 किलोमीटर की दूरी पर प्रस्तावित आरओबी शामिल हैं। इसके अलावा सोनपुर रेल मंडल में उजियारपुर-नाजिरगंज के बीच रेलवे किमी 21/21 और 21/15 के पास आरओबी का प्रस्ताव भी शामिल है।

अन्य तीन प्रस्ताव रेलवे किमी 9/7-9, पूर्णिया कोर्ट जंक्शन के पास रेलवे किमी 226 720 और बनमनखी-बिहारीगंज रेलखंड पर रेलवे किमी 194 515 से संबंधित हैं। इन सभी के नक्शे आपत्तियों के साथ एनएचएआइ को लौटाए गए हैं।

दो संशोधित नक्शों की जांच जारी

एनएचएआइ ने 12 अक्टूबर को एक्सप्रेसवे के शुरुआती बिंदु से 111.985 और 110.765 किलोमीटर की दूरी पर प्रस्तावित आरओबी के संशोधित नक्शे रेलवे को सौंपे थे। 17 अक्टूबर की रिपोर्ट में दोनों प्रस्तावों की स्थिति जांच के अधीन बताई गई है।

आरओबी के नक्शों पर आपत्तियों और संशोधित प्रस्तावों की जांच से स्पष्ट है कि एक्सप्रेसवे के रेलवे क्रासिंग वाले हिस्सों में तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- 245 किमी के पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का काम अटका, 9 ROB और जमीन अधिग्रहण पर आया अपडेट