विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटना-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन को 16 अक्टूबर तक मिला एक्सटेंशन, सीमांचल के यात्रियों को राहत

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:23 PM (IST)

पूर्व मध्य रेल ने पटना-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों का परिचालन 16 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। ...और पढ़ें

पटना-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन का परिचालन 16 अक्टूबर तक बढ़ा, यात्रियों को मिलेगी राहत

पटना-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन का परिचालन 16 अक्टूबर तक बढ़ा, यात्रियों को मिलेगी राहत

HighLights

  1. पटना-पूर्णिया कोर्ट विशेष ट्रेन का परिचालन बढ़ाया गया।

  2. त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए निर्णय।

  3. 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा 22 फेरों का संचालन।

जागरण संवाददाता, पटना। त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पटना-पूर्णिया कोर्ट के बीच चल रही विशेष ट्रेनों का परिचालन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है।

रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद ट्रेन संख्या 03216 और 03215 के परिचालन की अवधि बढ़ा दी गई है। इससे पटना और सीमांचल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

ट्रेन संख्या 03216 का शेड्यूल

पटना से पूर्णिया कोर्ट जाने वाली ट्रेन संख्या 03216 का परिचालन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। बुधवार और शनिवार को इसका परिचालन नहीं होगा। इस अवधि में ट्रेन के कुल 22 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

ट्रेन संख्या 03215 का शेड्यूल

इसी तरह पूर्णिया कोर्ट से पटना आने वाली ट्रेन संख्या 03215 का परिचालन 18 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी और गुरुवार व रविवार को इसका परिचालन नहीं होगा। इस ट्रेन के भी कुल 22 फेरे होंगे।

रेलवे के अनुसार दोनों विशेष ट्रेनों का परिचालन वर्तमान पथ, समय-सारणी और निर्धारित ठहराव के अनुसार ही किया जाएगा। ट्रेन में 20 कोच होंगे। इसमें सामान्य श्रेणी, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दीपावली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगा 2 नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें; ये रहेगा पूरा रूट